Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

किसानों ने किया महापंचायत का ऐलान

  • हाइवे पर धरने पर बैठे किसानों का दावा तीन सितंबर को दिखाएगे ताकत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हाइवे पर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की नीतियों के खिलाफ किसान छह दिन से धरने पर बैठे हैं। किसानों का पक्ष अभी तक प्राधिकरण अफसरों ने नहीं सुना। 2 सितंबर तक समय किसानों ने प्राधिकरण अफसरों को दे रखा हैं, इसके बाद किसान 3 या फिर 4 सितंबर को महापंचायत करेंगे। इसकी तिथि को लेकर अभी संशय हैं। क्योंकि भाकियू के राष्टÑीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का समय अभी नहीं मिला हैं।

अब उनके अनुसार महापंचायत की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि आंदोलकारियों का कहना है कि महापंचायत 3 या फिर 4 सितंबर को होगी। महापंचायत में भीड़ जुटाने के लिए किसान जुट गए हैं। गांव-गांव प्रचार भी आरंभ कर दिया हैं, ताकि महापंचायत में दस हजार तक लोगों की भीड़ जुटे। फिर भाकियू नेता राकेश टिकैत का बड़े कद के किसान नेता हैं, उनके नाम पर भी भीड़ जुट सकती हैं। क्योंकि इस आंदोलन को जिस तरह से हवा दी जा रही हैं, उसको बड़ा रूप दिया जा रहा हैं। विपक्ष के नेता धरने पर तो नहीं जा रहे हैं, लेकिन धरने पर अपने समर्थकों को अवश्य ही भेज रहे हैं।

16 32

दरअसल, आंदोलनकारियों ने 17 अगस्त को मेरठ विकास प्राधिकरण आॅफिस पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों से तब प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने 2 सितंबर तक का समय मांगा था। इसी वजह से आंदोलनकारियों ने जो अनशन 30 अगस्त से आरंभ करना था, वो फिलहाल टाल दिया हैं। ये अनशन महापंचायत के बाद में आरंभ किया जाएगा। किसानों का कहना है कि भाकियू के राष्टÑीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जैसा दिशा-निर्देश देंगे, वैसे ही किसान करेंगे। क्योंकि किसानों ने भाकियू के दिल्ली बार्डर आंदोलन में भी पूरा सहयोग किया हैं।

किसानों का कहना है कि मेडा के अफसर किसानों को बुलडोजर का डर दिखाकर लूट कर रहे हैं। तमाम अवैध निर्माण बनवा दिये गए। इसके लिए जिम्मेदार किसान ही नहीं, बल्कि प्राधिकरण के इंजीनियर भी हैं। पहले प्राधिकरण अफसर अपने इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तो करें, फिर ग्रीन वर्ज की तरफ को देखे। आंदोलनकारियों ने कहा कि महापंचायत के बाद ही क्या करना हैं, इसका निर्णय लिया जाएगा। मेरठ के जनप्रतिनिधि यदि किसानों के निर्माण पर बुलडोजर चलवाना चाहते है तो चलवाये, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐसे लोगों को किसान और व्यापारी एक साथ सबक सिखाने का काम करेंगे। ये चेतावनी भी किसानों ने दी हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img