Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

कृषि मेले में किसानों को मिला तकनीकी ज्ञान, बेहतर होगी खेतीबाड़ी: सोमेंद्र

  • वल्लभभाई पटेल एवं प्रौद्योगिक विवि में तीन दिवसीय कृषि मेला और उद्योग प्रदर्शनी का समापन
  • मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुक्रवार को तीसरे दिन समापन हुआ। समापन कुलपति डा. केके सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर शामिल हुए। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कैप्टन विकास गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डा. सुनील कुमार, डा. राजेश सिंह, पदमश्री सेठपाल सिंह शामिल हुए।

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. केके सिंह ने कहा कि मेले में लगाए गए स्टालों के माध्यम से किसानों ने तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया एवं बड़ी संख्या में किसानों एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि मशरुम, खाद, दवाओं, मसालों सरसों का तेल, विभिन्न प्रकार के परिरक्षित पदार्थ, प्राकृतिक खेती आदि के पंडालों पर किसानों ने जाकर जो तकनीकी ज्ञान प्राप्त किया, उसका लाभ उनको खेतीबाड़ी में मिलेगा।

विभिन्न स्टालों पर जो कृषि संबंधी साहित्य वितरित किया जा रहा है। वह किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने किसान मेले का भ्रमण कर कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की एवं पशु चिकित्सा एवं पशु स्वास्थ्य से संबंधित स्टालों पर भ्रमण कर उनके कार्यों का अवलोकन किया। कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि लगातार परिवर्तित हो रही जलवायु से कृषि उत्पादन कम हो रहा है।

जिसके लिए वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन में नई-नई तकनीकीयों का विकास कर किसानों को बता रहे हैं कि परिवर्तन की परिस्थितियों में भी कृषक अपनी फसल से अच्छा उत्पादन ले सकते हैं। डा. राजेश कुमार सिंह, डा. सुनील कुमार व पदमश्री सेठपाल सिंह ने भी किसानों के समक्ष उद्बोधन करते हुए नई तकनीकियों को अपनाने का आह्वान किया।

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

पुरस्कार वितरण समारोह में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कृषि रसायन एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड एवं मैनकाइंड एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को ओवर आॅल सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया। ट्रैक्टर, फॉर्म मशीनरी इक्यूपमेंट ग्रुप में प्रथम पुरस्कार जीके एंटरप्राइजेज एवं बीसीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, लुधियाना, पंजाब को प्रदान किया गया। फर्टीलाइजर, बीज व पेस्टीसाइडस ग्रुप में प्रथम पुरस्कार इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इंडियन पोटाश लिमिटेड, कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड, क्रिस्टल कॉप प्रोटेक्शन, बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड, राज एडवरटाइजिंग एजेंसी, रामसाइडस कॉप साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड एवं वीएनआर नर्सरी, रायपुर को प्रदान किया गया।

वेटनरी मेडिसिन, कैटल फीड ग्रुप एवं बायोटेक्नोलोजी ग्रुप में प्रथम पुरस्कार गोयल वेट फार्मा प्राइवेट लिमिटेड को प्रदान किया गया। बैंक ग्रुप में प्रथम पुरस्कार स्टेट बैंक आॅफ इंडिया को प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। सरकारी संस्थानों के स्टालों में प्रथम पुरस्कार बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान, बीआईएस, गाजियाबाद एवं नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ ओपन स्कूलिंग को प्रदान किया गया। फर्टीलाइजर ग्रुप में कोरोमंडल, इंडोरामा और यारा फर्टीलाइजर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

बीज ग्रुप में विश्वविद्यालय बीज विक्रय केन्द्र को प्रथम पुरस्कार के साथ-साथ विश्वविद्यालय के महाविद्यालय में कृषि एवं पशुचिकित्सा महाविद्यालय को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र में महिला अध्ययन केन्द्र में बुलन्दशहर को प्रथम, प्राकृतिक खेती में मुजफ्फरनगर द्वितीय, फसल अवशेष प्रबंधन के अन्तर्गत शाहजहांपुर, रोजगार परक कार्यक्रम के अन्तर्गत बिजनौर को प्रथम एवं कृषि विविधीकरण में सहारनपुर को प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कृषि मेले में लगे 172 स्टॉल: डा. पीके

निदेशक प्रसार डा. पीके सिंह ने बताया कि मेले में 172 स्टाल लगाये गये थे। इसमें 20 हजार से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। निदेशक प्रसार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रसार निदेशालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों की विशेष सराहना की एवं कुलपति के दिशा निर्देशन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक, समस्त अधिष्ठातागण, निदेशकगण एवं प्रसार निदेशालय के डा. सतेन्द्र कुमार, डा. मुकेश कुमार, डा. पीके सिंह, डा. एसके लोधी, डा. एसके त्रिपाठी, डा. हरिओम कटियार, डा. राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

गॉडविन ग्रुप के निदेशक पहुंचे किसान मेले में

02 17

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले में समापन के दिन मेले में गॉडविन ग्रुप के निदेशक जितेंद्र सिंह बाजवा और चिरंजीव बाजवा विवि पहुंचे और कृषि विवि की कृषि निदेशक प्रसार डा. पीके सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। बैंडबाजों के साथ उन्हें पंडाल तक लाया गया। इसके बाद मेले में लगे विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया और विभिन्न जानकारी वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें दी गई। स्टाल संचालकों ने भी निदेशक का बुके देकर स्वागत किया।

निदेशक प्रसार डा. पीके सिंह ने जितेंद्र सिंह बाजवा और चिरंजीव बाजवा को प्रतीक चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। निदेशक प्रसार डा. पीके सिंह ने निदेशक का मेले में आने पर आभार व्यक्त किया और हर वर्ष लगने वाले इस मेले में आने का अनुरोध किया। निदेशक जितेंद्र सिंह बाजवा ने मेले के सफल आयोजन के लिए निदेशक प्रसार डा. पीके सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर डा. सत्येंद्र खारी, डा. यशपाल सिंह, डा. आरएस सेंगर, डा. केजी यादव, हरिओम कटियार, एसके लोधी, धर्मेंद्र दौराला, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img