Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

दर्जनों ट्रैक्टरो के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन किसान आंदोलन में भाग लेने व 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए क्षेत्र से दर्जनों ट्रैक्टरों में सैकड़ों किसान सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड़े रहे।

सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा दिल्ली में आंदोलन किया जा रहा है। किसान संगठनों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। किसान संगठनों के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं।

शुक्रवार को दिल्ली मार्ग स्थित ग्राम बागड़पुर से दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ किसानों के दिल्ली के लिए कूच करने का पता लगने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन सिंह के साथ ही अपर जिलाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ बागड़पुर पहुंचे और किसानों को दिल्ली न जाने के लिए समझाने का प्रयास किया। किसानो ने अधिकारियों की अपील ठुकराते हुए दिल्ली जाने की जिद पकड़ली।

38 17

बागड़पुर में लगी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के निकट सैकड़ों किसानों ने सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों का जोरदार विरोध किया। वक्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार किसानों को नए कृषि कानून के जाल में फंसा कर मजदूर बनाना चाहती है। नए कृषि कानूनों की आड़ में सरकार कारपोरेट घरानों को बढ़ावा दे रही है जिसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वक्ताओं का यह भी कहना था कि किसान अब दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं और कानूनों के समाप्त होने तक दिल्ली में ही डटे रहेंगे ।अफजलगढ़ से आये किसानों के काफिले के साथ किसान बागड़पुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बिजनौर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संगीता सिंह के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ सुचित कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे ।शाम पांच बजे के बाद किसान ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दिल्ली के लिए कूच कर गए। दिल्ली जाने वाले किसानों में लुधियान सिंह, शीशपाल सिंह, कुलदीप सिंह, कल्याण सिंह, धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मोहम्मद उस्मान, महकार सिंह, सोमपाल सिंह सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img