Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

ऐतिहासिक होगी किसान गणतन्त्र परेड: सुधीर पंवार

  • कहा, दिल्ली न जाने वाले किसान तहसील परेड में करें शिरकत

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि देशभर से लाखों ट्रेक्टर दिल्ली पहुंच चुके हैं और दिल्ली की ओर आने वाली सभी सड़कों पर ट्रेक्टरों की मीलों लम्बी लाइनें लगी हैं।

राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने एवं गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए जो किसान किन्ही कारणों से दिल्ली नहीं जा पाए है, उन सभी से अपील है कि वे गांव के स्तर पर संगठन बनाकर सामूहिक रूप से 26 जनवरी को ट्रेक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर तहसील एवं जिला कार्यालय पहुंचे।

सपा नेता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रेक्टर परेड को अनुशासित एवं शान्तिपूर्वक रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं जिनमें ट्रेक्टर परेड को अधिकारिक ट्रेक्टर परेड के बाद प्रारंभ करना, ट्रेक्टर पर डेक न बजाना, भड़काऊ नारे व पोस्टर न लगाना, ट्रेक्टर के बोनट एवं छतों पर न बैठना, ट्रेक्टर पर अधिकतम 5 व्यक्तियों का बैठना एवं परेड में सभी नशों का प्रतिबंधित होना तथा सड़क पर कोई कचरा न फेंकना आदि है, जिनका पालन जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर होने वाली परेड पर भी होना, जिससे अवांछित तत्वों को किसानों को बदनाम करने का मौका न मिल सके।

नए कृषि कानूनों के लागू होने से सभी किसान प्रभावित होंगे इसीलिए इन कानूनों का विरोध भी सामूहिक ही होना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img