Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

फारुख अब्दुल्ला को ईडी ने दूसरी बार किया तलब

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। फारुख अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से संबंधित करोड़ो के घोटाले वाले मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस हफ्ते में दूसरी बार फारुख अब्दुल्ला से पूछताछ की गई है।

83 वर्षीय जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला से इसी मामले में 19 अक्तूबर को भी छह घंटे पूछताछ हुई थी। सोमवार को पूछताछ के बाद अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें किसी बात की कोई चिंता नहीं है, वो जांच में पूरा सहयोग देंगे। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि फारुख अब्दुल्ला के बयानों को मनी लॉन्ड्रिंग प्रीवेंशन एक्ट के तहत रिकॉर्ड किए जाएंगे।

सबसे पहली बार चंडीगढ़ में जुलाई में फारुख अब्दुल्ला से पूछताछ की गई थी। सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए मामले के आधार पर ईडी फारुख अब्दुल्ला से पूछताछ कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img