जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: जसड़ गांव में पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे के साथ बहन-बहनोई और अन्य रिश्तेदारों ने मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पीड़ित युवक वर्तमान में बागपत में रह रहा है। उसका कहना है कि पिता कि मौत के बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल होने बुधवार को गांव आया था। पीड़ित रहीसुद्दीन ने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
रहीसुद्दीन पुत्र महमूद निवासी वीर कॉलोनी महफूज मस्जिद बागपत ने थाना सरूरपुर में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पिता महमूद गांव जसड सुल्तान नगर में रहता था। उसके पिता का 29 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे देहांत हो गया था। जिसकी सूचना पर बुधवार को वह अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव जसड़ आया था जब वह घर पहुंचा तो वहां उसकी बहन सलमा उसका पति साजिद पुत्र अलाउद्दीन पुत्र सोहेल व साजिद के भाई अहसान गुलजार पुत्रगण अलाउद्दीन हकीमु इस्लाम इकराम इनाम पुत्रगण वहीद शफीक याकूब पुत्रगण रफीक आसिफ पुत्र युसूफ शाकिर याक़ूब मईनुद्दीन पुत्र सलीमुद्दीन कयूम पुत्र रूसी व दर्जनभर अन्य लोग बिना वजह गाली गलौज करके उसे धमकाते हुए कहने लगे कि आज के बाद दोबारा इस गांव में मत दिखाई देना नहीं तो जान से मार देंगे। उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की पीड़ित ने उक्त आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई आश्वासन दिया है।


Good