Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

खौफ: सीबीआई छापे के बाद ज्यादातर कर्मचारी छुट्टी पर

  • कैंट बोर्ड में सीबीआई छापे के बाद जेल गए सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश यादव को कर दिया गया निलंबित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट बोर्ड में सीबीआई छापे के बाद जेल गए सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश यादव को निलंबित कर दिया गया हैं। अब दूसरे सेनेट्री इंस्पेक्टर अभिषेक गंगवार को निलंबित करने की तैयारी चल रही हैं। क्योंकि अभिषेक दीपावली पर तीन दिन के अवकाश पर पैतृक गांव गए थे, लेकिन इसके बाद सीबीआई के छापेमारी के बाद भूमिगत हो गए। नहीं तो वो छुट्टी से लौटे और नहीं आये उनकी छुट्टी बढ़ी हैं। वो भी भ्रष्टाचार में फंसे हुए हैं। उनकी कभी भी गिरफ्तारी संभव हो सकती हैं।

यही नहीं, कई और भी कर्मचारी कैंट बोर्ड से नदारद हो गए हैं। कुछ कर्मचारी हाजिरी लगाने के बाद चले जाते हैं, दिन भी गायब रहते हैं। कभी ये कर्मचारी कैंट बोर्ड से एक मिनट भी गायब नहीं होते थे, मगर वर्तमान में ये नदारद चल रहे हैं। कैंट बोर्ड में सीबीआई की छापेमारी के बाद से खौफ बना हुआ हैं। दअरसल, अवैध निर्माण को लेकर कैंट बोर्ड में जितना भ्रष्टाचार चल रहा है, ऐसा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। शर्मसार कर देने वाली बात ये है कि सीबीआई भ्रष्टाचार के मामले पकड़ रही हैं, लेकिन कैंट बोर्ड के सीईओ मौनी बाबा बने हुए हैं।

भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेदारी सीईओ ज्योति कुमार की हैं, लेकिन कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को मौन रहकर वो भी बढ़ावा दे रहे हैं। ये सब जगजाहिर हैं। बीसी लाइन में एक कोठी पर बुलडोजर चला, क्योंकि वो अवैध निर्माण था। आखिर ऐसा क्या हुआ कि तीन माह बाद फिर से कोठी बनने लगी। फाइनल भी हो गई। इसमें भ्रष्टाचार के आरोप कैंट बोर्ड अफसरों व सैन्य अफसरों पर भी लगे,

लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। सीबीआई की छापेमारी के बाद कैंट बोर्ड में दहशत तो है, लेकिन इसमें भ्रष्टाचार पर तभी शिकंजा कसा जा सकता हैं, जब भ्रष्टाचार के मुख्य सूत्रधार को पकड़ा जा सकेगा। अन्यथा इसी तरह से भ्रष्टाचार चलता रहेगा। छोटे कर्मचारी जेल जाते रहेंगे और बड़े अफसर पर्दे के पीछे से सबकुछ संचालित करते रहेंगे। हालांकि सीबीआई की पूछताछ में कई रहस्य खुले हैं, जिसमें कैंट बोर्ड के अफसर भी फंस सकते हैं, जिसके चलते ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकेगा।

परिजनों से मारपीट कर महिलाओं के दुपट्टे खीचे

लिसाड़ीगेट के रिहान गार्डन में शादी से लौट रहे परिवार के साथ चार युवकों ने जमकर अभद्रता की। परिवार के पुरूष सदस्यों पर हमला कर उन्हें जमकर पिटा। यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं बख्शा। महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हमलावरों ने उनका दुपट्टे खींचे। इससे वहां चीख-पुकार मच गयी। जम कर हंगामा हुआ। घटना को लेकर उजमा पत्नी फुरकान निवासी रिहान गार्डन ने तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार लिसाली गेट के रिहान गार्डन की रहने वाली उजमा परिवार की दूसरी महिलाओं के साथ शादी समारोह में गयी थी।

देर होने पर उनके पति फुरकान उन्हें बुलाने चले गए। जब वो लोट रहे थे तो आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। महिलाओं से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी जमकर पिटाई। इस मामले को लेकर अरशद, सोनू, मोनू व मल्लू के खिलाफ तहरीर दी गयी है। लिसाड़ीगेट के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई की जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img