Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

चौथी मंजिल पर भर्ती महिला मरीज बाथरूम की खिड़की से गायब

  • बजाये पता लगाने के मेडिकल प्रशासन ने पूरी ताकत घटना को मैनेज करने में लगायी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल की पुरानी बिल्डिंग के चौथी मंजिल के वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज बाथरूम की टूटी खिड़की से निकलकर पाइप के सहारे उतरकर कहीं गायब हो गयी।

गुरुवार की सुबह हुई इस घटना को मेडिकल के कोविड-19 में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी रमन कुकरेती ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

चौथी मंजिल से उतर कर नीचे सड़क पर पहुंची यह महिला कूड़े-कचरे में कुछ तलाश करने लगी। जब उसने कुछ लोगों को अपनी ओर आते देखा तो डर कर वहां मेन गेट की ओर तेजी से भागने लगी।

कुछ लोग पीछे भागे भी उसे आवाज भी लगाई, लेकिन वह तेजी से निकल गयी। सुबह हुई इस घटना का पता लगने के बाद भी मेडिकल प्रशासन के आला अधिकारी इस पर घंटों चुप्पी साधे रहे।

शाम को जब इस संबंध में मेडिकल प्राचार्य डा. एसके गर्ग से बात की गयी तो उन्होंने भी इससे अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं दी गयी है।

स़ूत्रों के अनुसार जिस महिला का जिक्र हो रहा है वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पहले भी कई बार वह ऐसा कर चुकी है। महिला मरीज के परिजनों को उसके यूं गायब होने की खबर दे दी गयी है। मेडिकल प्राचार्य ने भी मेडिकल में मानसिक रोगियों के भर्ती किए जाने की जानकारी दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img