- मंदिरों में हुए अन्नकूट पर्व पर भंडारे आयायोजित
- पूजा अर्चना कर सैकडों ने प्रसाद किया ग्रहण
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: अन्नकूट का पर्व शहर और देहात में पारंपरिक श्रद्धा उल्लास एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेक स्थानों पर अन्नकूट के भंडारे आयोजित किए गए जिनमें सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रविवार को शहर के रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में गोवर्धन पर्व पूजा अर्चना एवं अन्नकूट किया गया। जिसमें मुख्य सिल्वर बैल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, मुकेश गोयल ने आरती में भाग लिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा प्रसाद पैक कर दिया गया।
इस अवसर पर अजय संगल ने कहा कि त्यौहार भारतीय संस्कृति की विरासत है। त्यौहारों को सौहार्द के साथ मनाया मनाएं। इस अवसर पर रामचरण गोयल, विपिन कुमार, राजीव तायल, विपिन कुमार, राजबीर, विवेक, अजय कुमार, मोनू संगल, कपिल देव, राजबीर, अनिल शर्मा, मनीष शर्मा, अनुज तायल आदि मौजूद रहे। माजरा रोड पर जय जगदम्बे पद यात्रा संघ भाकूवाला मंदिर द्वारा अन्नकूट का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राधेश्याम जांगिड, घनश्याम जांगिड, हरिश्याम जांगिड़, अमित श्याम, सुमित कुमार, सुबोध कुमार, अमित विश्वकर्मा, बिजेंद्र कुमार, शुभम, सचिन, सुरेन्द्र गुणदेव, सोनू गुणदेव आदि उपस्थित रहे। गंगा मंदिर में आयोजित अन्नकूट पर सभासद रोबिन गर्ग, विकास चौधरी, पंकज, बिजेन्द्र, अमित मोहन, मांगेराम, अमित गोयल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, प्राचीन सती वाला मंदिर, प्रभुजी की रसोई, अपना घर आश्रम समेत विभिन्न स्थानों पर अन्नकूट भंडारों का आयोजन किया गया। मोहल्ला गुजरातियान स्थित श्री काका भवन तथा श्री मंदिर हनुमानधाम पर सूक्ष्म रूप से अन्नकूट मनाय गया। इस अवसर पर हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, पंडित दिनेश पाठक, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे।

