Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटा मोबाइल

  • मौके से फरार हुए बेखौफ बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर-9 में सामान खरीदने आई महिला का बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर पीछे से आ रहे स्कूटी सवारों ने महिला को बैठकर आरटीओ के पुल तक पीछा किया, लेकिन आरोपी बाइक सवार बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। मेडिकल चौधरी होटल के पास की रहने वाली महिला सेक्टर-9 में सामान खरीदने के लिए आई थी। वहीं, पीछे से आए बाइक सवार बदमाश महिला का ओप्पो का मोबाइल छीनकर भाग निकले महिला ने बताया मोबाइल के अंदर पांच 7000 रुपये व आधार कार्ड भी था।

पुलिस सहायता चौकी पर लगा ताला

शास्त्री नगर सेक्टर-9 के पास जिस जगह महिला का मोबाइल लूट है। उसी उसके सामने पुलिस सहायता चौकी बनी हुई है। उसे वक्त चौकी में कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। वहीं आसपास के लोगों का कहना है। कि इस चौकी पर थाने से पुलिस का पिकेट लगता है लगता है, लेकिन यहां पर पुलिसकर्मी नहीं बैठते हैं 5-10 मिनट के लिए आते हैं और चले जाते हैं।

आटा मिल के आफिस में ताला तोड़कर चोरी

मेरठ: देर रात भावनपुर थाना क्षेत्र में देर रात चोरों ने आटा मिल के आॅफिस को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थाना भावनपुर के गांव अब्दुल्लापुर निवासी पूर्व पार्षद पति किरण सिंह पुत्र लेखराम ने दी तहरीर में बताया कि उसका क्षेत्र में बीएनजी स्कूल के पीछे राली रोड पर आटा मिल है। जिसमें उसने आॅफिस बना रखा है। जिसमें देर रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर आॅफिस में रखा लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, गैस सिलेंडर और 16500 की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी। जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस जांच पड़ताल की। वहीं, पीड़ित ने थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

किठौर में कलेक्शन एजेंट से नकदी, दस्तावेज लूटे

किठौर: कासमपुर-शौल्दा संपर्क मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक कलेक्शन एजेंट को लूट लिया। फायर सुन घटनास्थल की तरफ दौड़े लोगों को देख बदमाश बाइक छोड़ जंगल के रास्ते से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित एजेंट और बदमाशों की बाइक को थाने ले गई। पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उधर, देरशाम एसपी देहात कमलेश बहादुर ने सीओ किठौर अभिषेक पटेल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को खास निर्देश देते हुए घटना के जल्द खुलासे की बात कही।

बहसूमा निवासी सागर पुत्र जगपाल डीजेटी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे वह कासमपुर से कलेक्शन कर स्प्लेंडर बाइक से शौल्दा जा रहा था। मेरठ-गढ़ रोड स्थित पुलिया के पास पहुंचते ही पीछे से आए सुपर स्पलेंडर सवार तीन बदमाशों ने फायर झोंक उसे रोक लिया। बकौल, एजेंट तमंचे की बट से पिटाई करते हुए बदमाश उससे बैग छीन भागने लगे। फायर की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े, जिन्हें देख बदमाश बाइक छोड़ जंगल के रास्ते से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेते हुए बदमाशों की तलाश में काफी देर कांबिंग की, लेकिन सफलता नही मिली। जिसके बाद पुलिस बरामद बाइक और कलेक्शन एजेंट को थाने ले गई। कलेक्शन एजेंट ने बताया कि उसके बैग में 60-70 हजार रुपये और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। पीड़ित ने बताया कि तीनों बदमाश 22 से 27 वर्ष के होंगे। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।

बंद मकान में चोरी करने वालों का सुराग नहीं

मेरठ: थाना रेलवे रोड केसरगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के मेहताब बेगम वाली गली के अंदर बंद मकान में चोरों ने लाखों की चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित परिवार को जब पता लगा जब वह सुबह अपने घर पर आए तो उसने देखा मुख्य गेट का ताला खुला हुआ है। उसने अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान फैला पड़ा था। जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। आबिद पुत्र हसन ने बताया कि वह 31 जुलाई को अपनी ससुराल तिवारी कैंपस गया हुआ था और वह रात को ससुराल में अपनी पत्नी निशा के साथ वहीं रुका था। सुबह अगले दिन जब वह अपने घर पर आया तो उसने देखा घर का मुख्य द्वार का गेट का ताला टूटा हुआ है

और घर के अंदर का सारा सामान फैला पड़ा है। जिसकी सूचना उसने रेलवे रोड पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़ित आबिद ने बताया की वह वेल्डिंग का काम करता है और घर में रखी नकदी व ज्वैलरी चोरी कर ले गए। चुरा कर ले गए हैं। जिसकी तहरीर थाना रेलवे रोड में दी है, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मैं पिछले 5 दिन से थाने के चक्कर काट रहा हूं, पुलिस यह कहकर टरका देती है, की जांच चल रही है। अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। आरोपी जल्दी ही पकड़े जाएंगे, और मुझे थाने से भेज देते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img