Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गत्ते से भरे ट्रक में लगी आग, जलकर हुआ राख

  • डीसीएम स्वामी ने चुनावी रंजिश में आग लगाने का लगाया आरोप

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: चुनावी रंजिश के चलते गत्ते से भरे डीसीएम में आग लगा दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित डीसीएम स्वामी ने गांव के ही दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव तैयबपुर बड़ा निवासी आजाद सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही दो भाई उससे चुनावी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि इसी के चलते उन्होंने शनिवार की रात किसी समय उसके घर के बाहर खड़े गत्ते से भरे डीसीएम में आग लगा दी। जिससे डीसीएम समेत उसमें भरा गत्ता जलकर राख हो गया।

डीसीएम में आग लगने से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने दोनों सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img