Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

आस्था अस्पताल में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

जनवाणी संवाददाता |

बडौत: दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे अस्पताल में भर्ती मरीज में भगदड़ मच गई। उधर सूचना पर दमखम विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है, जो आग बुझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती बच्चों समेत अन्य मरीजों को अन्य दूसरे अस्पताल में भर्ती कर जा रहा है।

सोमवार के तडके तकरीबन 4:30 आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। अस्पताल में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने इसकी जानकारी अस्पताल संचालक, पुलिस व दमखम विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है जो आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल अभी आग बुझी नहीं है। उधर सूचना पर एसडीएम अमरचंद वर्मा, सीओ सविरत्न गौतम समेत जि tvले के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, जो अस्पताल में भर्ती बच्चों समेत अन्य मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...
spot_imgspot_img