Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

शामली चीनी में के बॉयलर में अग्नि प्रज्जवलित

  • नवंबर के प्रथम सप्ताह में नए पेराई सत्र प्रारंभ की उम्मीद

जनवाणी संवाददाता |

शामली: नए गन्ना पेराई सत्र के लिए अपर दोआब शामली शुगर मिल के बॉयलर विधि विधान के साथ अग्नि प्रज्जवलित की गई। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे अपर दोआब शुगर मिल शामली में विधि विधान से बॉयलर की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। बॉयवर में अग्नि प्रज्जवलित होते चीनी मिल कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सर शादीलाल एंटरप्राइजेज रजत लाल, चीनी मिल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आरबी खोखर, इंजीनियरिंग हैंड एके गुप्ता, प्रोडक्शन हैंड पीके अग्रवाल, उप महाप्रबंधक गन्ना केपीएस सरोहा, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा, सहायक प्रबंधक अखिल राठी समेत चीनी मिल के कर्मचारी मौजूद रहे।

68 8

हालांकि अभी तक चीनी मिल प्रबंधन ने अभी तक नए पेराई सत्र की तारीख घोषित नहीं की है लेकिन जिस तरह से सोमवार को अग्नि प्रज्जवलित कर दी गई, उससे नवंबर के प्रथम सप्ताह में नए पेराई सत्र का शुभारम्भ होने के संकेत मिल गए हैं। गन्ना किसानों ने भी शीघ्र पेराई सत्र प्रारंभ किए जाने की मांग की है ताकि खेत खाली होने पर वे गेहूं की फसल की बुवाई कर सकें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img