Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी कार में लगी आग

  • मंत्री की कार में लगी आग, कर्मचारियों ने बाल्टी लेकर किया आग बुझाने का प्रयास

जनवाणी संवाददाता |

ऋषिकेश: वीरभद्र मार्ग पर सिंचाई विभाग की कालोनी में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय के समीप खड़ी एक कर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। मगर, तब तक कार पूरी तरह से जलकर कबाड़ बन गई।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय के बाहर एक लाल रंग की अल्टो कार खड़ी थी। गुरुवार दोपहर में अचानक कार के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी कार में फैल गई। कार में आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस कार के आसपास कुछ अन्य वाहन भी पार्क थे। आग की सूचना पाकर कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने पानी की बाल्टी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया।

आग इतनी भीषण रूप ले चुकी थी कि बुझाई नहीं जा सकी। सूचना पाकर दमकल कार्यालय से दमकल कर्मी फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर, तब तक पूरी कार जलकर कबाड़ बन गई थी। गनीमत रही कि आसपास की अन्य कारों में आग नहीं फैली और किसी व्यक्ति को भी कोई नुकसान नहीं पंहुचा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img