Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

साउथ इंडिया बैंक के एटीएम में लगी आग, लाखों खाक

  • एटीएम में रखे लाखों रुपये भी जलकर हुए राख
  • फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत पर आग पर पाया काबू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है और हवा में तेजी आ रही है, वैसे-वैसे आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। जनपद में एक सप्ताह में दर्जनों आग लगने के मामले हो चुके हैं। गुरुवार की रात ग्रेंड 5 रिजार्ट और पीवीएस में आग लगने की घटनाएं हुई थी। शुक्रवार सुबह दिल्ली रोड स्थित साउथ इंडिया बैंक के एटीएम में आग लग गई। आग लगने से केबिन और एटीएम जल गया। एटीएम में रखे 10 लाख रुपये भी खाक में मिलने की संभावना है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि टीपीनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी के पास साउथ इंडिया बैंक का एटीएम लगा है। सुबह सात बजे के करीब इसमें आग लगी। आग ने देखते-देखते भीषण रूप ले लिया और पूरे केबिन और एटीएम को अपनी चपेट में ले लिया। जिस दुकान में एटीएम लगा है उसके मालिक वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि अचानक धुआं उठा तो भागकर देखा तो एटीएम के केबिन में आग लगी हुई थी।

14 15

पूरे केबिन में आग भरी हुई थी। एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड लापता था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण एटीएम में आग लग गई। आग इस कदर बढ़ गई कि साउथ इंडियन बैंक के अंदर पहुंच जाती लेकिन मौके पर आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियां व थाना पुलिस ने आग बुझाई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बैंककर्मी करते हैं लापरवाही। कहीं एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड ही नहीं रहता है तो कहीं ड्यूटी खत्म होने से पहले ही चला जाता है। एटीएम में रात में तैनात गार्ड सुबह छह बजे ही चला गया था। जिस कारण आग करीब आधे घंटे जलती रही। जबकि दूसरा गार्ड के आने का समय सात बजे होता है। आग लगने की सूचना बैंक के स्टाफ को दी गई और जब तक बैंक के लोग आते एटीएम 70 प्रतिशत से अधिक जल चुका था।

वहीं, इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि एटीएम मशीन के ऊपरी हिस्सा प्लास्टिक का था, जो पूरी तरह से पिघल गया है। हालांकि मशीन में रखी नकदी तक आग नहीं पहुंच पाई है। बैंक के अफसरों को मामले की जानकारी दे दी गई है। एक्सपर्ट बुलाकर मशीन खोलकर नकदी निकाली जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img