Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

स्विफ्ट डिजायर कार में लगी आग, धू-धूकर जली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बागपत रोड स्थित स्टैंडर्ड स्वीट्स के पास खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। पूरी कार धू-धूकर जलकर खाक हो गई। कार में आग लगने से बागपत रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर यंत्र से आग को काबू किया।

टीपी नगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित स्टैंडर्ड स्वीट्स के पास गुरुवार रात को सफेद रंग स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। अचानक कार में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में ही पूरी कार धू-धूकर जलकर खाक हो गई। आसपास के लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने फायर यंत्र से आग को काबू पाया। जानकारी करने पता चला कि कार रोहटा रोड निवासी अम्बरीष पुत्र महेश की बताई जा रही है। उधर, टीपी नगर एसओ विजय गुप्ता का कहना है कि कार मे आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img