Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

मेरठ कालेज और पैंठ एरिया में गोली चलने से हड़कंप

  • गाड़ी से उतरते वक्त लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से प्रोफेसर घायल
  • लालकुर्ती पैंठ एरिया में विवाद के चलते गारमेंट व्यापारी पर हवाई फायर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बुधवार को दो स्थानों पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मचा गया। पहली वारदात एसएसपी आवास व मंडलायुक्त कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर मेरठ कालेज के गेट के समीप हुई, जबकि दूसरी पैंठ एरिया में।

सिविल लाइन थाना के विक्टोरिया पार्क निवासी एसोसिएट प्रोफेसर अजय चौधरी गाड़ी से सुबह 10 बजे कालेज पहुंचे। कालेज के गेट में एंट्री के बाद जब वह गाड़ी से उतर रहे थे, उसी दौरान अचानक लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गयी।

मेरठ कालेज परिसर जैसे स्थान पर गोली चलने से कालेज परिसर ही नहीं बल्कि आसपास कमिश्नरी व कलेक्ट्रेट तथा कचहरी तक में हड़कंप मच गया। कोई कुछ समझ नहीं पाया। जितने मुंह उतनी बातें होने लगीं। वहीं, दूसरी ओर अपनी ही पिस्टल की गोली घायल अजय चौधरी को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उपचार के दौरान उन्हें घर भेज दिया गया।

15

इस मामले में लालकुर्ती पुलिस की लचर कार्रवाई पर एसपी सिटी ने थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाते हुए लाइसेंसी हथियार जब्त करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी घटना दोपहर करीब पौने तीन बजे भीड़ वाली लालकुर्ती पैंठ एरिया में हुई।

पैंठ एरिया में पुलिस चौकी के पीछे चौराहे पर सोतीगंज निवासी अनस की गारमेंट की दुकान है। आरोप है कि खैरनगर निवासी अनस व उसके साथ करीब आधा दर्जन अन्य युवक पहुंचे। उन्होंने अनस पर फायर झोंक दिया, लेकिन गोली उसको लगी नहीं। भीड़ वाले बाजार में अचानक की गयी फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। कई व्यापारी दुकानों से बाहर आ गए।

16

व्यापारियों व उनकी दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों ने इन युवकों को ललकारा तो वो भागने लगे। पीछा कर दो युवकों को दबोच लिया। उनकी जमकर ठुकाई की गयी। इस बीच फायर की सूचना पर मौके पर लालकुर्ती पुलिस पहुंच गयी।

आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। इनमें से एक का नाम अनस निवासी खैरनगर थाना देहलीगेट घंटाघर बताया जा रहा है। पुलिस इनका मेडिकल करा रही है। जिस पर फायर किया गया, उसकी ओर से तहरीर दी गयी है। बताया जाता है कि मामला छेड़खानी से जुड़ा है। एएसपी सूरज राय ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img