Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

पहले नेट पर ली जहर की जानकारी, दे दी जान

  • चाची की हत्या के बाद खुद को मारी गोली
  • युवक ने वॉयस मैसेज बनाकर सुसाइड की बात की थी
  • मौके से मोबाइल, सल्फास सुसाइड नोट और पिस्टल किया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अवैध संबंधों के कारण एक युवक ने अपनी चाची की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मरने से पहले प्रेमी युगल ने यूटयूब पर जहर खाकर मरने की जानकारी ली थी और बाद में घर वालों को मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेज कर जानकारी भी दी और सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा था।

शादीशुदा चाची और भतीजे के प्रेम संबंधों की जानकारी जब परिजनों को हुई तो शादी से इनकार कर देने के कारण शनिवार की अलसुबह दोनों ने सुसाइड करने का फैसला कर लिया था। पुलिस ने दोनोें लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

06 14

पुलिस ने बताया कि भावनपुर थानांतर्गत लालपुर गांव में रहने वाले खुशनूद पुत्र अलीशेर रहता है। उनके घर के सामने ही यामीन अपने चार बच्चों के साथ रहता है। यामीन की पत्नी गुलशन और खुशनूद के बीच अवैध संबंध चल रहे थे। खुशनूद ने जब अपने घर वालों से गुलशन के साथ निकाह की बात की तो घर वालों ने यह कह कर इनकार कर दिया कि गुलशन शादीशुदा और चार बच्चों की मां है।

इस बात से दोनों लोग काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। वहीं गुलशन के पति ने अपनी पत्नी के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह लालपुर गांव में धर्मवीर के खेत में अलसुबह 35 वर्षीय गुलशन और 23 वर्षीय खुशनूद का रक्तरंजित शव बरामद किया गया।

शवों के पास पिस्टल और सल्फास की बोतल के अलावा मोबाइल आदि पड़ा हुआ था। एसपी देहात ने बताया कि मृतका गुलशन के सीने और पेट गोली लगी हुई थी। जबकि खुशनूद के माथे पर गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि प्रेमी युगल ने पहले यूटयूब पर जहर खाकर मरने की जानकारी ली थी।

इसको देखकर दोनों लोगों ने सल्फास खा ली, लेकिन जब इनकी मौत नहीं हुई तो खुशनूद ने पिस्टल निकाली और पहले अपनी चाची की हत्या कर दी फिर खुद गोली मारकर जान दे दी। एसपी देहात ने बताया कि मरने से पहले खुशनूद ने अपने भाई को वॉयस मैसेज भेजकर सुसाइड की बात की थी।

सच्चे प्यार की मंजिल नहीं

पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में खुशनूद ने लिखा है कि वो गुलशन से दिल से सच्चा प्यार करता है और जीवन भर साथ रहना चाहते हैं, लेकिन घर वाले राजी नहीं हो रहे है। गुलशन ने यह भी कहा कि अगर वो पढ़ी-लिखी होती तो खुद लिखती, इस कारण उसे बोलकर लिखवाना पड़ रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img