- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत कैंप लगाकर किया गया हस्तांतरण
जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत कैंप लगाकर 21 बालिकाओं के खाते में 250 की पहली किस्त का हस्तांतरण किया गया।
गुरूवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित शिविर में सभी लाभार्थियों की पहली किस्त का हस्तांतरण धीरेंद्र प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमें 21 बालिकाओं के खाते में 250 रूपये की पहली किस्त डाली गई। कार्यक्रम में भारतीय डाक विभाग मंडल बिजनौर अधीक्षक राधेश्याम शर्मा, पोस्ट मास्टर सुनील कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी, मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, अनिल चौहान, इंजीनियर दीपक चौहान(चानू ), पीयूष चौहान, प्रदीप चौहान मस्ता, सौरभ कश्यप, मोहित कुमार, गजेंद्र कश्यप, शिव वाल्मीकि, मुकुल कौशिक, विकास राजपूत, मनी सैनी आदि उपस्थित रहे।

