Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

रुस्तमपुर में आग से पांच बीघा ईख व ट्रैक्टर-ट्राली स्वाहा

  • अज्ञात कारण से लगी आग से किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो किसानों का पांच बीघा ईंख जल गया। खाली ईंख के खेत में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली भी आग से जलकर स्वाहा हो गए।

किसानों ने इस संबंध में बड़ौत थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किसानों ने बताया कि आग लगने का कोई कारण पता नहीं चला। संभवत किसी ने जानबूझकर के खेत में आग लगाई। आग लगने की यह घटना बुधवार की है।

रुस्तमपुर गांव निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि वह ट्रेक्टर- ट्राली लेकर खेत में गया था। गन्ना छीलने के बाद वह घर पर खाना खाने घर पहुंच गया। उसे बाद में गन्ना ट्राली में भरना था। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी ईंख में आग लग गई है। वह खेत की तरफ दौड़ा।

41 7

ग्रामीणों को पता चला तो वह भी मौके पर पहुंचे। उसका करीब ढ़ाई बीघा ईंख का खेत जल गया था। ट्रेक्टर-ट्राली भी आग लगने से जल गई थी। साथ ही बराबर में सुखपाल का भी करीब ढ़ाई बीघा खेत में आग लगी हुई थी। किसी तरह से आग पर काबू पाया।

लोकेंद्र ने बताया कि उसका करीब चार-पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। ट्रैक्टर ट्राली में ऐसा कुछ नहीं बचा जिसे वे ठीक कराई जा सके। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना के खुलासे की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img