जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: गुजरात के मेहसाणा में निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। यह घटना कादी शहर में घटी। जासलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर भूमिगत टैंक के लिए गड्ढा खोद रहे थे। इस दौरान मिट्टी धंस गई और मजदूर उसमें दब गए। एक अधिकारी ने बताया कि चार से तीन से चार मजदूरों के फंसे होने की संभावना है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

