Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पूर्व चेयरमैन दंपति ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

  • बंगाल में होने वाली हत्याओं, भाजपाइयों पर अत्याचार पर आक्रोश

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: पश्चिमी बंगाल में भाजपा कार्यकत्ताओं पर हो रहे अत्याचार व रोजमर्रा हत्याओं के विरोध में पूर्व पालिकाध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

शुक्रवार को नगर के मौहल्ला मिर्दगान में पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इस्लाम ने अपनी पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष शबनम बेगम के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष का कहना था कि संविधान में सबको अपनी बात रखने व चुनाव लड़ने का अधिकार है।

पश्चिम बंगाल में बढ़ते भाजपा के समर्थन को देखकर वहां की मुख्यमंत्री बौखला गई है। इसलिए भाजपा कार्यकताओं पर अत्याचार कराए जा रहे है। भाजपा कार्यकताओं के द्वारा किए जा रहे जनसम्पर्क अभियान पर पथराव करने के साथ वहां का प्रशासन अपनी हदें पार कर चुका है।

कार्यकताओं की हत्याएं की जा रही है। वहां लोकतंत्र की रोज हत्या हो रही है। लेकिन पूरा विपक्ष मौन है, अगर इस प्रकार की एक छोटी सी भी घटना किसी भाजपा शासित प्रदेश में हो जाती तो पूरा विपक्ष वहां दौड़ पड़ता। लेकिन पश्चिम बंगाल पर सब मौन धारण किए है, ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वहां हो रहे जुल्म में सबने अपनी मौन स्वीकृति प्रदान की हुई हो। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img