Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध: कृषि मंत्री

  • कहा, दिल्ली में चल रहे आंदोलन का उद्देश्य केवल मोदी  का विरोध करना
  • शुक्रवार को देवबंद में कैबिनेट मंत्री ने की पत्रकार वार्ता 

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: प्रदेश के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा की उत्तर प्रदेश के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। पूर्व की सरकार की गलत नीतियों के कारण देश किसान को हर मोर्चे पर बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी थी।

शुक्रवार को डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह के आवास पर देवबंद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किसानों को जमीनी स्तर पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कहा कि प्रदेश की पूर्व सपा सरकार के कार्यकाल में बजाज शुगर मिल को लाइसेंस दिए गए थे। जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह भी शामिल थे। परिणाम स्वरूप आज प्रदेश में जिन स्थानों पर बजाज तो लगी है वहां पर गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा बजाज शुगर मिल के मालिक और विपक्षी दलों के बीच सांठगांठ है। जिसके चलते ही प्रदेश सरकार की छवि को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है।

शाही ने कहा की पूर्व कि सपा कार्यकाल से भी दोगुना भाजपा शासन में किसानों का भुगतान किया गया है। किसानों से धान और गेहूं खरीद पहले से दोगुना की गई और भुगतान भी किसानों को समय पर कराया गया। उन्होंने कहा पूर्व कि कल्याण सिंह सरकार के शासन में भी भुगतान न करने वाली चीनी मिल मालिकों को जेल भेजा गया था। इस मौके पर देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी, नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, जिला मंत्री विपिन भारतीय, शिवराज सिंह रोड, विजय त्यागी, विकास त्यागी, रविंद्र चौधरी, सोनू सैनी, अरुण गुप्ता आदि रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img