Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: गत 28 जून को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हमले के चारों आरोपियों को पुलिस ने कल अंबाला से गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी रन अजय कुमार साहनी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में कुछ का आपराधिक इतिहास है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि चारों आरोपी मेरठ से अपने मित्र से मिलकर वापस लौट रहे थे और रोहाना टोल पर इन्होंने चंद्रशेखर की गाड़ी का पीछा किया।

इसके बाद तमंचे से फायर किए जिसमें चंद शेखर को गोली लगी। डीआईजी ने बताया कि इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई थी और सर्विलांस के जरिए भी सूचना एकत्र की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के अंबाला से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹50000 का इनाम घोषित किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img