Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Meerut News: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सरगना समेत चार गिरफ्तार, ट्रक से उड़ीसा से लाया जा रहा एक कुंतल 24 किग्रा गांजा बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: एएनटीएफ यूनिट, स्वाट टीम और मवाना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ गैंग का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि एक सदस्य चकमा देकर फरार हो गया है। एएनटीएफ ने गिरोह के कब्जे से उड़ीसा से ट्रक में छिपाकर लाया जा रहा 1.25 कुंतल गांजा बरामद किया है। अंतर्राज्यीय बाजार में बरामद गांजा की कीमत लगभग 75 लाख रुपये हैं।

एसपी देहात डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने एएनटीएफ को एक मैसेज के जरिए गांजा तस्करी मुख्ता सूचना दी थी। जिस पर मवाना थाना पुलिस तथा स्वाट टीम ग्रामीण ने संयुक्त कार्रवाई में सोमवार की रात में एक ट्रक में गांजा की बड़ी खेप जिसको कार सवार तस्करों द्वारा फॉलो किया जाएगा, मवाना खुर्द पुलिस चौकी से होकर गुजरेगी। इस पर नारकोटिक्स, मवाना पुलिस तथा स्वाट टीम देहात ने फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ट्रक को तेज स्पीड से ले जाने लगा। इस पर पुलिस ने ट्रक की घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया। इसके बाद ट्रक की सघन चेकिंग की गई जिसमें ट्रक से भारी मात्रा मं गांजा बरामद हुआ। साथ ही, कार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस टीम ने थाने ले जाकर संदिग्धों से पूछताछ की।

एसपी देहात ने बताया कि गैंग सरगना गौरव राठी निवासी मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर है। गौरव राठी के अलावा मेरठ जनपद के निवासी अरविंद, वाजिद एवं कपिल शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरोह उड़ीसा और झारखंड से गांजा लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसकी सप्लाई करता है। पुलिस ने बरामद गांजे के साथ आई-20 कार, ट्रक, 20 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, तीन आधार कार्ड तथा दो ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किए हैं। गांजा तस्कर गिरोह को दबोचने में एसपी देहात, क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल और थाना प्रभारी मुख्य रूप से शामिल रहे। साथ ही, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा के निर्देश पर अभियान को आगे बढ़ाया गया।

पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही, गिरोह के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश की कर रही है। यह कार्रवाई न केवल मवाना क्षेत्र बल्कि पूरे जनपद में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश मानी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

सवा किग्रा गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मेरठ (जनवाणी): थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने क्षेत्र से एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1250 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है। मंगलवार को थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर गांजा तस्कर कुलदीप गुप्ता पुत्र स्व. विनोद गुप्ता निवासी सेक्टर-तीन माधवपुरम को वैष्णो माता मन्दिर से करीब 20 कदम की दूरी पर एक मकान के गेट पर से गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से पुलिस ने 1250 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि गांजा तस्कर कुलदीप गुप्ता के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने पर छह मुकदमें दर्ज हैं।

फरार कारीगर बाप-बेटा एक जोड़ी सोने के कंगन के साथ दबोचे

मेरठ (जनवाणी): नगर के चार सर्राफ से लगभग 68 लाख रुपये कीमत का 700 ग्राम पक्का सोना जेवर बनाने के बहाने लेकर फरार हुए बाप-बेटा कारीगर को देहली गेट थाना पुलिस ने महज करीब चार लाख रुपये कीमत के एक जोड़ी सोने के कंगन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस लगभग 64 लाख रुपये का सोना आरोपी बाप-बेटे से बरामद नहीं कर सकी है। देहली गेट थाना पर मोहल्ला सरायलाल दास निवासी सर्राफ शफक्कत, वसीम, शहजाद तथा सज्जाद ने गत एक जून को शाहनवाज तथा उसके बेटे शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शाहनवाज व शहजाद पर 68 लाख रुपये कीमत का लगभग 700 ग्राम पक्का सोना जेवर बनाने के बहाने लेकर फरार होने के आरोप लगाए थे। निर्धारित समय पर जेवर बनाकर न देने पर जब तगादा किया गया तो बाप-बेटे ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस ने बाप-बेटा पर मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि देहली गेट पुलिस ने मंगलवार को शाहनवाज और उसके पुत्र शहजाद निवासी कस्बा मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद को हाजी अनीस के मकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक जोडी कंगन पीली धातु जिनका वजन 39.90 ग्राम पीली धातु बरामद हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img