- घने कोहरे के कारण आपस मे भिड़े चार वाहन
जनवाणी संवाददाता |
मोरना: सुबह सवेरे घने कोहरे के कारण मारुति वैन व ट्रक के आमने-सामने की भिड़ंत में महिला सहित चार घायल हो गये ग्रामीणों व पुलिस की मदद द्वारा घायलों को भेजा अस्पताल ट्रक चालक ट्रक छोड़ हुआ फरार एक कि हालत गम्भीर जिला अस्पताल रेफर
ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जटवाड़ा में सुबह सवेरे घना कोहरा होने के कारण जानसठ से अपने गांव ककरौली आ रहे थे जैसे ही वह ग्राम जटवाड़ा में पहुँचे तो मारुति वैन सवार व उत्तराखंड के लक्सर से टायर लेकर आ रहे ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गई टक्कर लगने से मारुति वैन के परखजे उड़ गये, उसमे बैठे ड्राईवर वीरेंद्र मोंटी मोहित आरती चारों घायल हो गए।
एक्सीडेंट देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा चारों घायलों को अस्पताल में भेजा जहां पर मारुति वैन चला रहे वीरेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही मौके पर ट्रक चालक अपना ट्रक छोड़ फरार हो गया। मारुति वैन में कार की टक्कर होने पर पीछे से अन्य दो वाहन भी पीछे से ट्रक में घुस गये लेकिन उसमें कोई घायल नहीं हुआ है।

