Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Delhi News: सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही, आठ लोग घायल, कई अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। वेलकम क्षेत्र की जनता कॉलोनी में एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय लोग सो रहे थे, जिससे भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। अब तक मलबे से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 3-4 लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

राहत-बचाव में जुटी टीमें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में सहायता कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

किसने क्या कहा?

एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने जानकारी दी कि, “सुबह करीब 7:04 बजे वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में एक इमारत के गिरने की सूचना मिली थी। इमारत मतलूफ नामक व्यक्ति की थी। इसके गिरने से सामने की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। सात लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि बचाव कार्य अब भी जारी है।”

स्थानीय निवासी अनीस अहमद अंसारी ने बताया, “हम सभी सो रहे थे, तभी अचानक जोर की आवाज आई और बिजली गुल हो गई। हमारी इमारत के पास वाली बिल्डिंग गिर गई, जिससे मलबा हमारे घर पर आ गिरा। अभी भी 4-5 लोग मलबे में फंसे हुए हैं।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img