Sunday, August 23, 2026
- Advertisement -

केदारनाथ से लौट रहे मेरठ के चार युवक गंगा में डूबे

  • केदारनाथ से लौटते समय डूबे चारों युवक हैं दोस्त
  • रविवार की शाम को रवाना हुए थे केदारनाथ के दर्शन के लिए
  • हर कोई भगवान से दुआ करने में लगा, गंगा की लहरें बढ़ा रही बेचैनी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: केदारनाथ के दर्शन करके लौट रहे मेरठ के शास्त्रीनगर के चार युवक सुबह के वक्त उत्तराखंड में टिहरी जनपद के मुनिकीरेती थाना के अंतर्गत कौड़ियाला से लगभग दो किमी पहले एक कार नदी में गिरने से डूब लापता हो गए। मौके पर सुबह से ही पुलिस, जल पुलिस व एसडीआएफ की टीम इन लोगों के खोजबीन में लगी है। बुधवार देर शाम तक चारों युवकों का पता नहीं चल पाया है।

टिहरी पुलिस ने बताया कि मौके पर मिले मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर शास्त्रीनगर निवासी पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा, कुलबीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन, नितिन पुत्र राजेश और हर्ष गुर्जर पुत्र संजय कार में सवार थे। सुबह के वक्त सफेद रंग की आल्टो कार कौड़ियाला के समीप नदी में जा गिरी। कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया।

24 9

घटना की सूचना पर एसएसपी टिहरी नवनीत सिंह भी भुल्लर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खोजबीन अभियान को तेज करने के निर्देश दिये हैं। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रोप की सहायता से खाई में उतर कर नदी के किनारे तक पहुंच बनाते सर्चिंग कि गई,

जिस दौरान टीम को नदी किनारे गाड़ी की नंबर प्लेट, कैरी बैग, मोबाइल व आधार कार्ड मिले जिससे पता चला कि गाड़ी नदी में गिर गई है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण पोस्ट ढालवाला से डीप डाविंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया। वहीं परिवार के लोग गमगीन हालत में मौके लिये रवाना हो गए हैं।

टिहरी पुलिस का फोन और बैठ गए दिल

केदारनाथ में शिवजी के दर्शन करके लौट रहे शास्त्रीनगर के चारों युवकों के परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को चारों लोगों ने अपने परिवार के लोगों से फोन पर बात करके कुशलक्षेम बताई थी। इस दौरान जैसे ही बुधवार को टिहरी पुलिस का फोन घरों पर पहुंचा तो परिवार में दु:ख की लहर दौड़ गई। हर कोई अपने सदस्य के बारे में जानने को व्याकुल हो गया। चारों परिवार के लोग उत्तराखंड में टिहरी जनपद के मुनी की रेती से दो किमी पहले कोड़ियाला की ओर निकल पड़े।

25 9

रविवार की रात चार श्रद्धालु के ब्लॉक निवासी गुलबीर, आई ब्लॉक निवासी नितिन, एच ब्लॉक निवासी पंकज शर्मा और काजीपुर निवासी हर्ष बैंसला आल्टो कार से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए निकले थे। मंगलवार को दर्शन किए और बुधवार की सुबह मेरठ के लिए चल दिए थे। सुबह छह बजे के करीब कोड़ियाला के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर गंगा में समा गई। उत्तराखंड पुलिस ने फोन कर गाड़ी गंगा नदी में गिरने की सूचना दी तो घरों में कोहराम मच गया।

आधार कार्ड को देखकर संपर्क किया

रेस्क्यू टीम को मौके से गाड़ी का डंफर, नंबर प्लेट, दो बैग और आधार कार्ड मिले थे। इसके अलावा तीन मोबाइल भी मिले हैं। इन मोबाइल नंबरों से घर वालों से लगातार संपर्क किया गया। जिसके बाद मेरठ फोन करके संपर्क किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही चारों लोगों के परिवार के लोग रवाना हो गए थे।

दुर्गम पहाड़ी से गंगा तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

उत्तराखंड के टिहरी जिले के कौड़ियाला क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कार के गंगा नदी में गिर जाने से उसमें सवार शास्त्रीनगर के चार श्रद्धालुओं के डूबने की आशंका है। पहाड़ी से नदी तक पहुंचने के लिये रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से उफनाई नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कार और उसमें सवार श्रद्धालुओं का कुछ पता नहीं चल पाया है।

27 8

दुर्घटना की सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर भेजा गया। जिसने रस्सी की सहायता से अत्यधिक विषम खाई में उतर कर नदी के किनारे तक पहुंच बनाई। रेसक्यू टीम ने बताया कि नदी किनारे तलाशी के दौरान टीम को कार की नंबर प्लेट, बैग, मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड मिले जिससे ये अनुमान लगाया कि कार नदी में गिर गई है ।

नदी का जलस्तर बढ़ा होने और बहाव बहुत तेज होने के कारण निकटवर्ती ढ़ालवाला पुलिस चौकी से गोताखोरों के दल को भी मौके पर बुलाया गया है और दोनों टीमों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जिस जगह दुर्घटना हुई वहां मौजूद एक चाय वाले ने ही पुलिस को सबसे पहले सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया कि आल्टो कार तेज गति से आ रही थी तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और करीब चार सौ मीटर नीचे पेड़ों, चट्टानों से टकराती हुई गंगा में समा गई।

जिस वक्त गाड़ी नीचे गिर रही थी उस वक्त आवाज काफी तेज थी और अंदर से चीखने की आवाजें आ रही थी। गाड़ी के गिरते ही वहां से गुजर रहे लोग अपनी अपनी गाड़ियां रोक कर हादसे को देखते रहे। सुबह का वक्त होने और थोड़ी देर पहले तक मूसलाधार बारिश होने के कारण नदी पूरे उफान पर थी और जब तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों के अलावा गोताखार आए तब तक गाड़ी का कहीं नामोनिशान नहीं दिख रहा था।

अनहोनी की आशंका से गंगा किनारे डटे परिजन

केदारनाथ की भक्ति में डूबे शास्त्रीनगर के चार युवकों को उम्मीद भी नहीं होगी शायद यह यात्रा उनके और उनके परिवार वालों पर भारी पड़ सकती है। कोड़ियाला के पास हुए हादसे में जहां इनकी आल्टो कार नदी में समा गई है। चारों युवक पक्के दोस्त और डीजे और इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। नदी का तेज बहाव और गहरी भंवर परिवार की उम्मीदों को चुनौती देने में लगी हुई है वहीं परिवार के लोग देर शाम तक इस उम्मीद में वहां डटे रहे कि कोई सुखद खबर उनके कानों तक पहुंच जाए।

28 8

के ब्लॉक निवासी गुलबीर की दो बेटी और एक बेटा है। जैसे ही टिहरी पुलिस के बयासी चौकी के दारोगा प्रदीप रावत का सुबह 10 बजे के करीब फोन घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। गुलबीर की पत्नी ईशा का रो-रोकर बुरा हाल था। वो अपने परिचितों के साथ कोड़ियाला के लिये निकल गई थी। गुलबीर आठ दिन पहले ही केदारनाथ से लौट कर आया था। दोस्तों के साथ फिर से चला गया था।

गुलबीर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। दूसरा दोस्त नितिन आई ब्लॉक का रहने वाला है। इसकी दुर्गा इलेक्ट्रिक के नाम से दुकान है। यह अविवाहित है। सूचना मिलते ही इसके भाई विपिन और सचिन रवाना हो गए थे। इसके पिताजी की पहले ही मौत हो चुकी है। एच ब्लॉक निवासी तीसरा दोस्त पंकज शर्मा भी विवाहित है और एक बेटा है। पंकज इलेक्ट्रिक का काम करता है। पंकज अपने बड़े भाई की आल्टो कार लेकर गया था। सूचना मिलते ही पंकज के परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

काजीपुर निवासी हर्ष बैंसला पुत्र संजय पीटीएस चौराहे पर रहता है। इसकी घर के बाहर डीजे की दुकान है। इसके दो भाई और दो बहनें है। सूचना मिलते ही परिवार में गमगीन माहौल बन गया। वहीं मेडिकल पुलिस नितिन के घर गई और परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि उत्तराखंड पुलिस मेहनत कर रही है। वहीं नौचंदी पुलिस पंकज शर्मा के घर गई और परिवार के लोगों से बात की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MRPL में असिस्टेंट इंजीनियर के 26 पदों पर भर्ती, GATE 2026 स्कोर से मिलेगा मौका, जानें योग्यता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड...
spot_imgspot_img