जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: नई मंडी पटेल नगर स्थित श्रीराधा गोविंद मंदिर में रविवार को एक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। हेल्थ चेकअप कैंप अबाउट लाइफ फाउंडेशन संस्था के द्वारा आयोजित किया गया। हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा ने राधा कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर व फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
हेल्थ चेकअप केम्प में लगभग 300 लोगों के द्वारा अपने स्वास्थ संबंधी सलाह एवं चेकअप कराया गया। मंदिर के ट्रस्टी तरुण बंसल ने बताया कि फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में आने वाले प्रत्येक रोगी को निशुल्क परामर्श दिया गया। इसमें बीपी, शुगर, फिजियोथैरेपी, डेंटल व अन्य बीमारियों का इलाज निशुल्क किया गया।
कैम्प में वरिष्ठ चिकित्सक डा. आलोक कुमार, डा. मोहित गिल, डा. अनुराग गोयल, डा. शिवानी लाल, डा. शिवांगी गिल, डा. अभिनव शर्मा, डा. देवांश जिंदल व अन्य प्रमुख चिकित्सकों ने रोगियों को नि:शुल्क परामर्श दिया।

