जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: जनपद में पहली बार बॉर्डर एरिया के ग्रामों में मेडिकल कालेज,लोहिया संस्थान, पीजीआई के 150 विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कैम्प लगाया जा रहा है।
गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ सेवा कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का कैंप लगाकर निशुल्क चिकित्सा किया जाएगा, 24 और 25 फरवरी को बॉर्डर एरिया के ग्रामों में और 26 फरवरी को देवीपाटन मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप लगेगा।

