Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

OTT Releases: ओटीटी से सिनेमाघरों तक, हर जॉनर के दर्शकों के लिए वीकेंड पर है ढेर सारा एंटरटेनमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मनोरंजन की दुनिया में हर हफ्ते दर्शकों के लिए नई पेशकश होती है। जहां इस समय सिनेमाघरों में ‘वॉर 2’, ‘कुली’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होकर चर्चा बटोर रही हैं, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी ताजा कंटेंट की भरमार है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इस वीकेंड दर्शकों को हॉरर, क्राइम-थ्रिलर, एक्शन और ड्रामा से भरपूर वेब सीरीज और फिल्में देखने को मिलेंगी। यानी हर जॉनर के फैंस अपनी-अपनी पसंद के मुताबिक मनोरंजन का लुत्फ उठा सकते हैं।

‘आंखों की गुस्ताखियां’

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ जुलाई में सिनेमाघरों में आई थी और अब यह 5 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देखी जा सकेगी। खास बात यह है कि यह शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म है। हालांकि थिएटर्स में ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई थी।

‘मालिक’

क्राइम-थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘मालिक’ 5 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हो गई है। थिएट्रिकल रिलीज के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म रिलीज हो चुकी है।

‘इंस्पेक्टर जेंडे’

मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ स्टारर ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ नेटफ्लिक्स पर 5 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मनोज बाजपेयी पुलिस अफसर माधुकर बापूराव जेंडे के किरदार में हैं, जो एक खतरनाक अपराधी का पीछा करता है।

‘जूनियर’

कीर्ति रेड्डी, श्रीलीला और जेनेलिया देशमुख की मौजूदगी वाली साउथ फिल्म ‘जूनियर’ भी 5 सितंबर से अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। पारिवारिक मनोरंजन चाहने वालों के लिए यह फिल्म खास रहेगी।

‘घाटी’

तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ‘घाटी’ के जरिए ओटीटी पर वापसी कर रही हैं। यह फिल्म ड्रग ट्रैफिकिंग और सिस्टम में छिपे सच को उजागर करती है। निर्देशक कृष जगर्लामुड़ी ने इसे एक्शन और सामाजिक संदेश के संतुलन के साथ पेश किया है। यह भी 5 सितंबर को प्राइम वीडियो पर आ गई है।

‘कायत्तम’

क्राइम-थ्रिलर के चाहने वालों के लिए मलयालम वेब सीरीज ‘कायत्तम’ दिलचस्प होगी। इंस्पेक्टर एंटोनियो जॉर्ज की कहानी, एक रहस्यमयी मौत और उसके पीछे छिपी साजिश पर आधारित यह सीरीज 5 सितंबर को जी 5 पर स्ट्रीम हो रही है।

‘राइज एंड फॉल’

बिजनेस जगत की चर्चित शख्सियत अशनीर ग्रोवर इस वीकेंड ‘राइज एंड फॉल’ नाम का रियलिटी शो होस्ट कर रहे हैं। शो में प्रतिभागियों की किस्मत पलभर में बदलती नजर आएगी। अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, किकू शारदा और कुब्रा सैत जैसे सितारे इसमें दिखाई देंगे। यह 6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर आएगा।

भारतीय कंटेंट के अलावा अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए भी सरप्राइज है। अमेरिकी वेब सीरीज ‘द पेपर’ 5 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर आ गई है। वहीं, हॉलीवुड स्टार मार्क रफैलो की क्राइम ड्रामा सीरीज ‘टास्क’ 7 सितंबर से स्ट्रीम होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img