Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

The Bengal Files X Review: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया, ‘द बंगाल फाइल्स सिर्फ फिल्म नहीं आईना है’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स’ सीरीज की आखिरी कड़ी ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई चर्चाओं और विवादों का हिस्सा बन चुकी थी, ऐसे में दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह था। फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में आइए जानते है लोगों ने कैसे रिएक्शन दिए है।

‘द बंगाल फाइल्स सिर्फ फिल्म नहीं आईना है’

फिल्म को मिल रहीं शुरुआती प्रतिक्रियाओं में अधिकांश लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे एक हार्ड हिटिंग फिल्म बता रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘द बंगाल फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि आईना है। एक ऐसा आईना जो दिखाता है कि बंगाल के रक्तरंजित अतीत को संयोग से नहीं, बल्कि साजिश के तहत दफनाया गया। यह फिल्म आपको न सिर्फ जो हुआ उस पर, बल्कि उन लोगों पर भी गुस्सा दिलाती है जो अब भी झूठ का बचाव कर रहे हैं।’

एक अन्य यूजर ने बताया शानदार

बता दें कि, एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे शानदार, गंभीर और हिलाकर रख देने वाली फिल्म बताया है। लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए यूजर का कहना है कि इस फिल्म को सच्चाई जानने के लिए देखना चाहिए।

फिल्म को बताया दिल दहला देने वाला अनुभव

वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म को दिल दहला देने वाला अनुभव बताया। एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे (1946) की भयावहता को अपनी तीव्रता, बेहतरीन कहानी और दिल दहला देने वाले दृश्यों के साथ जीवंत करने का साहस कराती है। लोगों ने फिल्म के निर्देशन और पल्लवी जोशी व नमाशी चक्रवर्ती के अभिनय की भी तारीफ की है।

फिल्म नोआखली दंगों पर आधारित है

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द बंगाल फाइल्स’ 1946 के कलकत्ता हत्याओं और नोआखली दंगों पर आधारित है। फिल्म की स्टारकास्ट में अनुपम खेर के अलावा पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, सिमरत कौर रंधावा, पुनीत इस्सर, सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, प्रियांशु चटर्जी और दिब्येंदु भट्टाचार्य शामिल हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img