Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ग्राम प्रधान से लेकर राष्ट्रपति पद को महिलाओं ने किया है सुशोभित: राज्यमंत्री

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मेरठ रोड स्थित जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने विद्यालय में सेनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन का उदघाटन किया।

35

जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर या मैं यह कहूंगी उनसे आगे है। आसमान से लेकर पृथ्वी तक हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जिन लोगों को यह गलतफहमी है कि महिला अबला है, वह अपनी गलत फहमी निकाल लें।

महिलाएं अब अबला नहीं, सबला है। और इतिहास गवाह है ग्राम प्रधानी से लेकर राष्ट्रपति के पद को महिलाओं ने सुशोभित किया है। वक्त आने पर महिला रानी झांसी और मदर टेरेसा का रूप भी धारण कर सकती हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक, चौ. छोटूराम इंटर कॉलेज की प्रवक्ता शैलजा सिंह, पालिका अध्यक्ष की पुत्री आशिमा गोयल एवं भारी संख्या में महिलाएं एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img