Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ई-रिक्शा का जमावड़ा: दिनभर जाम से जूझता है मेट्रो प्लाजा तिराहा

  • जाम से निपटने के लिए यहां कोई ट्रैफिक पुलिस या होमगार्ड की तैनाती नहीं की गई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेट्रो प्लाजा तिराहा, सुबह हो या शाम हमेशा जाम से जूझता रहता है। इसे ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी कहे या खराब व्यवस्था। जाम से निपटने के लिए यहां कोई ट्रैफिक पुलिस या होमगार्ड की तैनाती नहीं की गई है। यही वजह है कि यहां आये दिन तिराहे पर जाम की समस्या आम लोगों के लिए मुसीबत बनी रहती है। लोगों को यहां से निकलने के लिए रोजाना ही जाम से जूझना पड़ता है। लोगों का इस तिराहे से निकलना मुश्किल हो गया है।

बेगमब्रिज और हापुड़ अड्डे चौराहे पर हजारों की तादाद में ई-रिक्शा, आॅटो के चलते एसपी ट्रैफिक ने यातायात को दुरुस्त करने के लिए हाल ही में एहतियाती तौर पर कुछ प्रभावी कदम उठाये हैं। दोनों चौराहों के कुछ भाग को 100 मीटर दूरी के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रवेश घोषित कर जाम पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया है, लेकिन इससे इतर मेट्रो प्लॉजा तिराहे पर ई-रिक्शा और आॅटो का मकड़जाल इस कदर हावी है।

05

फुटबाल तिराहे की ओर से आने वाले दोपहिया और चौपहिया वाहनों का रेला और भूमिया पुल की तरफ से आने वाले वाहन आमने सामने रहते हैं और पहले निकलने के फेर में जाम का कारण बनते हैं। वहीं, रेलवे रोड चौराहे से आने वाले वाहन भी इसी तिराहे पर आकर आगे निकलने की होड़ में रहते हैं। इसकी वजह से रोज घंटो वाहन चालक जाम में फंसकर रह जाते हैं। हैरत वाली बात ये है कि इस तिराहे के जाम से निपटने के लिए न तो यहां कोई ट्रैफिक पुलिस या होमगार्ड की तैनाती की गई है।

न ही यातायात से निपटने के लिए कोई ठोेस पहल की गयी है। यही कारण है कि यहां हमेशा लोग रोजमर्रा की तरह जाम से जूझते देख जा सकते हैं। मेट्रो प्लाजा के तिराहे पर सैकड़ों ई-रिक्शाओं और आॅटो का बेतरबीब संचालन, रोजमर्रा लगने वाले जाम के लिए जिम्मेदार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img