Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

अब एक क्लिक पर खुलेंगे क्रांतिधरा के इतिहास के पन्ने

  • क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिल जाएगी जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के ऐतिहासिक स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बड़ा प्लान तैयार किया हैं। प्लान ये है कि ऐतिहासिक स्थल का सौंदर्यीकरण तो किया ही जाएगा, साथ ही ऐतिहासिक स्थल के बारे में विस्तार से पर्यटक को इतिहास के पन्ने खुलने लगेंगे। ये जानकारी मिलेगी क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद। इसके बाद साउंड रिकॉर्डिंग उस ऐतिहासिक स्थल के बारे में सुनाई देंगी। ये स्थल कब बना था और किसने स्थल का निर्माण कराया था?

इसका महत्व क्या हैं? क्रांतिकारियों को लेकर भी शहीद मंगल पांडे हो या फिर शहीद धन सिंह कोतवाल, इनकी वीरगाथा भी क्यूआर कोड में साउंड रिकॉर्डिंग के रूप में सुनाई देंगी। तमाम स्थलों पर क्यूआर कोड चस्पा किये जाएंगे, जिसको स्कैन करते ही साउंड रिकॉर्डिंग चालू हो जाएगी। मेरठ में ये नया प्रयोग होने जा रहा हैं, जो इससे पहले कहीं पर भी नहीं हैं। इसकी पूरी प्लानिंग मेरठ विकास प्राधिकरण कर रहा हैं।

शाहपीर गेट मकबरा हो या फिर दूसरे ऐतिहासिक स्थल, इन सभी का क्यूआर कोड तैयार किया जा रहा हैं। इसकी ऐतिहासिक का महत्व क्या हैं? इसका पूरा विवरण दिया जाएगा। इसके बारे में किसी गाइड से पूछने की जरूरत नहीं, सिर्फ क्यूआर कोड को स्कैन करते ही साउंड रिकॉर्डिंग चालू हो जाएगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि कई बार ऐसा भी होता है कि पर्यटक घूमने आये हैं तथा गाइड नहीं हैं या फिर गाइड कम हैं।

07

ऐसे में पर्यटक क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे, तभी ऐतिहासिक स्थल की हिस्ट्री के बारे में पूरी जानकारी होनी शुरू हो जाएगी। ऐतिहासिक स्थल के सौंदर्यीकरण की अब बात कर ली जाए तो उसमें ऐतिहासिक स्थल के एंट्री प्वाइंट को बेहतर बनाया जाएगा। पर्यटक यदि घूमने आ रहा है तो एंट्री प्वाइंट पर ही ऐतिहासिकता की झलक दिखाई देगी। भीतर भी जो ऐसा लग रहा है कि धरोहर क्षतिग्रस्त हो रही हैं, उसको भी सुधारा जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र जैसे हस्तिनापुर को लेकर भी प्लानिंग की जा रही हैं। कौरव-पांडव मंदिर प्राचीन हैं, उसको लेकर भी प्लानिंग की जा रही हैं। क्योंकि हस्तिनापुर और सरधना भी मेरठ विकास प्राधिकरण का अब हिस्सा बन गया हैं, जिसके बाद इन कस्बो में जो ऐतिहासिक स्थल हैं, उनकी दशा भी सुधरने जा रही हैं। उनके आसपास की सड़कों का निर्माण भी अच्छा कराया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...

Piyush Goyal: पीयूष गोयल के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री...
spot_imgspot_img