- पुलिस ने अवशेषों को मौके से हटाकर जमीन में दबाया
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसाना के जंगल में शनिवार की सुबह एक ट्यूबवैल के निकट खेत में किसी गौवंश के अवशेष पड़े मिले। खेत मालिक ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। इससे पहले कि गौकशी की किसी को भनक लगती पुलिस गौवंश के अवशेष का उठाकर कोतवाली ले आयी और बाद अवशेष हाईवे किनारे गड्ढ़ा खोदकर दबा दिए गए। पता चलने पर हिंदू संगठनों कें लोगों ने मौके पर पहुंचकर रोष व्यक्त किया और पुलिस से गौकशी करने वालो का पता लगाकर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
शनिवार को गांव सिसाना निवासी सुशील कुमार पुत्र धर्मसिंह अपने खेत में पहुंचा तो वह यह देखकर दंग रह गया कि उसके खेत में पुराने ट्यूबवैल के पास किसी पशु के अवशेष पड़े हुए थे। सुशील के अनुसार अवशेष किसी गौवंश के थे। उसने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना दी और कहा कि शुक्रवार की रात उसके खेत में गौकशी की और कटान करनें के बाद गौतस्कर मीट को वहां से ले गए।
मृत पशु के अवशेष मौके पर ही पड़े हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में किसी को पता चलता, पशु के अवशेषा को उठाकर कोतवाली ले गई। बाद में पुलिस ने चुपचाप अवशेष को लेकर हाईवे किनारे गड्ढ़ा खोदकर जमीन में दबा दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। खेत मालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में गौकशी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ।
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि गौकशी करने वालों को पता लगाकर शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

