- 628 कॉलेजों और परिसर में प्रवेश के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया
- विवि को नैक में ए प्लस-प्लस मिलने के बाद दूसरे राज्यों के छात्रों की बड़ी स्नातक में पंजीकरण के लिए संख्या
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में इस समय स्नातक में प्रवेश को लेकर 628 कॉलेजों व विवि परिसर में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही हैं, जो कि 15 को बंद कर दी जाएगी। विवि की ओर से स्नातक और स्नातक स्तरीय डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराए जा रहे है। सूत्रों की माने तो 20 जुलाई के बाद विवि परिसर व कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी कर दी जाएगी।
बता दें कि विवि को नैक में ए प्लस-प्लस ग्रेड मिलने के बाद विवि परिसर के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों के छात्र-छात्राओं ने भी पंजीकरण में रुचि दिखाई है। पंजीकरण आंकड़Þों पर गौर करे तो अभी तक विवि पंजीकरण का आंकड़ा 93 हजार से पार पहुंच चुका है। पंजीकरण खत्म होने में 30 घंटे बाकी हैं।
विवि की बता करे तो बीए आॅनर्स (इकॉनोमिक्स, इंग्लिश, इतिहास), बीए-बीएससी आॅनर्स जियोग्राफी, बीकॉम आॅनर्स और बीएससी आॅनर्स, बीबीए, बीएल एलएलबी पाठ्यक्रम है। इसके अलावा बीए में तीन-तीन विषयों के ग्रुप हैं, जिनमें सिर्फ 10-10 सीटें हैं। बृहस्पतिवार की शाम तक करीब 95 हजार विद्यार्थी विवि परिसर अथवा कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।
विवि का कहना है कि परिसर में संचालित स्नातक में प्रवेश मैरिट के आधार पर ही होगा। किसी भी प्रकार का दबाव और प्रभाव काम नहीं करेगा। क्योंकि सीटें 120 हैं, इसलिए पहली ही कटआॅफ जारी हो सकेगी। कटआॅफ लिस्ट कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से बनेगी, इसलिए गड़बड़ी की भी आशंका नहीं रहेगी।
पंजीकरण पर नजर
- मेरठ कॉलेज
विषय सीट पंजीकरण
बीए 680 5223
बीकॉम 360 1649
बीएससी 360 1180
- इस्माईल कॉलेज
बीए 480 1434
बीकॉम 60 220
बीएससी 60 193
- एनएएस कॉलेज
बीए 460 4845
बीकॉम 300 1301
बीएससी 60 794
- आरजी कॉलेज
बीए 700 3172
बीकॉम 60 664
बीएससी 180 706
- कनोहर लाल
बीए 400 1002
बीकॉम 60 195
- डीएन कॉलेज
बीकॉम 300 1518
बीएससी 180 783

