Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

मेरठ कॉलेज में शुरू होगी साइबर लॉ की पढ़ाई

  • विवि के साथ मेरठ कॉलेज भी शुरू कर रहा है यह कोर्स

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ कॉलेज शहर के सबसे पुराने ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। 15 जुलाई को कॉलेज बने 131 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। जिसको लेकर कॉलेज परिसर में गुरुवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता को संबोधित करते हुए प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन रितूराज ने बताया कि जिस समय कॉलेज शुरू किया गया था यानि 1882 में तब यह कॉलेज कोलकाता विवि से संबंधित था, जिसके तीन प्राचार्य अंग्रेज रहे।

उसके बाद यह आगरा विवि के अधीन रहा और अब यह सीसीएसयू विवि से संबंधित है। कॉलेज नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। जल्द ही कॉलेज में साइबर लॉ में पीजी डिप्लोमा, फिजिकल एजुकेशन में पीजी, बीपीएड, बीए एलएलपी शुरू होने जा रही हैं, जिसकी तैयारी कॉलेज स्तर पर शुरु कर दी गई है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. अंजलि मित्तल ने बताया कि कॉलेज स्तर पर एनईपी के विभिन्न प्रावधानों के इंप्लीमेंटेशन की तैयारी कर ली है।

शिक्षक तथा रिसर्च स्कॉलर टीम बना बीए, बीएससी, बीकॉम के छात्रों को रिसर्च प्रोजेक्ट की मेंटरशिप देंगे। रिसर्च पेपर पब्लिश करने में भी गाइडेंस दी जाएगी। आॅनलाइन शिक्षण के लिए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम का इंस्टॉलेशन कर लिया है। आईआईटी दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, सीएसआईआर, एनआईटी, जामिया, बीएचयू, इलाहाबाद विवि आदि संस्थानों से पढ़ने वालों ने गत वर्ष शिक्षक बनने के लिए पहली प्राथमिकता मेरठ कॉलेज रखी, जो अब पढ़ा रहे हैं।

प्रबंध कमेटी सचिव ने बताया कॉलेज में फेलोशिप ले रहे 155 जेआरएफ/ नेट शोधार्थी पीएचडी कर रहे हैं। 60 से अधिक शिक्षक रिसर्च प्रोजेक्ट का संचालन कर रहे हैं। नैक निरीक्षण को लेकर तैयारी की जा रही है। प्राचार्य ने बताया कॉलेज ने बताया एनईपी को पूरी तरह से लागू कर दिया है। पूर्व छात्रा वर्तमान कीर्ति त्यागी ओहायो यूनिवर्सिटी अमेरिका से पीएचडी कर रही हैं और कॉलेज के छात्रों का अमेरिका तथा यूरोप के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए मार्गदर्शन कर रही है।

यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया बर्कले में वैज्ञानिक डॉ. ज्योति बत्रा कई वर्षो से आॅफलाइन तथा आॅनलाइन माध्यम से शिक्षकों तथा छात्रों की रिसर्च प्रोजेक्ट्स में सहायता कर रही है। स्किल डेवलपमेंट के लिए 20 से अधिक वोकेशनल कोर्स का संचालन किया जा रहा उन्होंने बताया मेरठ कॉलेज में फिजिकल एजुकेशन में पीजी और साइबर लॉ में पीडी डिप्लोमा शुरू करने कर ली है।

पूर्व प्राचार्यों का किया जाएगा सम्मान

प्रबंध कमेटी सचिव डॉ. ओपी अग्रवाल ने बताया 15 जुलाई को कॉलेज का 131वां स्थापना दिवस विधि विधान से मनाया जाएगा। इसमें वर्तमान में मौजूद प्राचार्य डॉ. वीबी चौधरी, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. वी. कुमार, डॉ. आभा, डॉ. संगीत गुप्ता, डॉ. युद्धवीर सिंह सम्मानित होंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img