Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

कप्तान की चौखट पर युवती ने खाया जहर

  • लोहियानगर की कांशीराम कालोनी का है मामला, आधा घंटे तक पड़ी रही बेहोश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर निवासी एक युवती ने पति से परेशान होकर एसएसपी आॅफिस पर कीटनाशक दवा खा ली। युवती की हालत बिगड़ी तो महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पुलिस आॅफिस के मेनगेट की चौखट पर डाल दिया। युवती आधा घंटे तक कप्तान की चौखट पर तड़पती रही। आखिर में कप्तान के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती अधमरी हालत में देख पुलिस आॅफिस के गेट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

02 2

लोहिया नगर थाना क्षेत्र कांशीराम कालोनी निवासी सीमा नाम की युवती की शादी आदेश नाम के युवक से हुई थी। सीमा गुरुवार दोपहर पति के उत्पीड़न से त्रस्त होकर एसएसपी आॅफिस पर शिकायत करने पहुंची। एसएसपी से शिकायत करने के बाद सीमा ने बाहर आकर चूहे मारने की दवाई खा ली। दवाई खाते ही वह अर्द्धबेहोश की हालत में होकर वहीं गिर गई। पुलिस आॅफिस पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पुलिस आॅफिस के मेनगेट पर डाल दिया और अंदर चली गई। युवती आधा घंटे तक बेहोशी की हालत में मेनगेट पर पड़ी रही।

01 2

गेट पर तैनात पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। इस बीच एसएसपी आॅफिस के मेनगेट पर युवती को बेहोशी की हालत में पड़े देखा तो सड़क से गुजरने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। नारी सुरक्षा की बात करने वाली खाकी की इस कार्यशैली से हर कोई हैरान था। लेकिन आधा घंट तक पुलिस आॅफिस से कोई बाहर निकलकर युवती की सुध लेने नहीं आया। युवती वहीं बेहोशी की हालत में पड़ी रही। तभी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को मीडिया से युवती के बेहोश होने की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को हड़काकर उसे अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया।

सीमा का चल रहा है पति से विवाद

कांशीराम कालोनी निवासी सीमा का पति आदेश अपने परिवार के कहने पर उसे छोड़ना चाहता है, लेकिन सीमा अपने पति को छोड़ना नहीं चाहती। पति द्वारा छोड़े जाने से आहत होकर सीमा एसएसपी आॅफिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी। उसने पति की आदत से परेशान होकर चूहे मारने की दवाई खा जान देने की कोशिश की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि एक युवती आई थी पति उसे छोड़ना चाहता है। जिसकी शिकायत उसने की थी। उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सही है।

मामूली विवाद के बाद दंपति ने खाया जहर, हालत गंभीर

सरधना: क्षेत्र के गांव खिर्वा नौआबाद में गुरुवार को एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि बुधवार देर रात करवाचौथ पर दंपति में शराब पीने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इसको लेकर अगले दिन फिर आपस में हुई कहासुनी के चलते पहले पत्नी फिर पति ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। फिलहाल दोनों को मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर आने के बाद जांच की बात कही है।

थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा नौआबाद में बुधवार देर रात दंपति में पति को शराब पीने के लिए मना करने पर आपस में विवाद हो गया। इसी बात के चलते गुरुवार को मामूली कहासुनी के बाद पहले पत्नी और बाद में पति ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर पति ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि दंपति में बेटे को धमकाने पर भी आपस में विवाद हुआ था। फिलहाल दोनों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि अब दोनों की हालत स्थिर है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि खिर्वा नौआबाद में आपसी विवाद में दंपति ने जहर खाया था। फिलहाल, इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों की हालत सामान्य है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img