Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, जमीन पर घसीटा

  • छात्रा को नोंच डाला युवक ने, छात्रा का बैग छीनकर भागा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गुंडातत्व शहर में बेलगाम हो गया हैं। छात्राएं भी सुरक्षित नहीं रही हैं। एक घटना रामबाग कॉलोनी की हैं, जहां एक अपराधिक तत्व छात्रा को घेर लिया तथा छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और छात्रा को जमीन पर गिरा लिया। छात्रा को इस युवक ने नोंच डाला तथा छात्रा को बैग छीन कर भागने लगा, तभी छात्रा ने पास में ही एक मकान में घुसकर शरण ली।

इस तरह से अपराधिक तत्वों में पुलिस का खौफ खत्म हो रहा हैं। इस मामले में पीड़ित छात्रा ने थाना नौचंदी में तहरीर दी हैं, लेकिन पुलिस ने अभी इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। इसका एक वीडियो भी शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें युवक ने छात्रा को पकड़ा, उसके साथ छेड़छाड़ की, फिर उसे जमीन पर गिरा लिया।

09 14

इसका पूरा वीडियो वायरल हुआ हैं, जिसमें घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद युवक भागते हुए दिखा हैं। युवक कौन था? इसकी शिनाख्त पुलिस अभी नहीं कर पाई हैं। ये घटना सोमवार की सुबह आठ बजे की हैं। एक छात्रा स्कूल जा रही, तभी पैदल छात्रा का पीछा कर रहे बदमाश ने युवती को सुनसान जगह समझकर घेर लिया। युवती के चेहरे पर नाखून गड़ा दिये, जिसके बाद छात्रा जान बचाकर भागने की।

इस दौरान छात्रा को हमलावर ने पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। छात्रों को हल्की चोटें भी आई हैं। छात्रा का बैग भी छीनकर भागने लगा, तभी युवती एक पास के ही मकान में घुस गई और शरण ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय तो हुई, लेकिन हमलावर कौन था? इसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस पहले तो पीड़ित छात्रा की तहरीर लेने में ही ना-नुकुर कर रही थी।

लेकिन पीड़ित छात्रों के परिजनों के तेवर देखकर छात्रा की तहरीर ले ली, लेकिन इसमें कार्रवाई अभी तक नहीं की गई हैं। ये पूरा घटनाक्रम गुंडे ने दिनदहाड़े किया। ये हमलावर का दुस्साहस ही कहा जाएगा। दरअसल, घटना के बाद जिस मकान में छात्रा ने जान बचाने के लिए शरण ली, उसने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सनसनीखेज वारदात की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दी हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img