Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Google Play Store पर वापस आया Patytm, कर सकते हैं डाउनलोड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: Google Play Store पर अब फिर से Paytm डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इससे पहले गूगल ने कहा था कि उसने पेटीएम App को खेलों में सट्टेबाजी संबंधी गतिविधियों पर अपनी नीति के उल्लंघन के चलते प्ले स्टोर से हटा दिया है।

गूगल ने एक ई-मेल के जवाब में कहा, ‘‘एप को ‘प्ले’ नीतियों के उल्लंघन के चलते ब्लॉक किया गया है- हमारी नीति के संबंध में आईपीएल टूर्नामेंट से पहले आज एक स्पष्टीकरण जारी किया गया है।’’

गूगल ने यह भी कहा कि इस कदम से केवल प्ले स्टोर पर एप की उपलब्धता प्रभावित होगी और इसके उपयोगकर्ताओं पर कोई असर नहीं होगा। इसके बाद पेटीएम ने एक ट्वीट किया कि नए डाउनलोड या अपडेट के लिए पेटीएम एंड्रॉइड एप गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह (एप) बहुत जल्द (प्ले स्टोर पर) वापस आ जाएगा। आपका पूरा धन पूरी तरह सुरक्षित है, और आप अपने पेटीएम एप का सामान्य रूप से प्रयोग कर सकते हैं।’’ पेटीएम डिजिटल लेनदेन की एक लोकप्रिय एप है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.