Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

सीएचसी में उत्पात मचा रहा 108 एंबुलेंस का चालक गिरफ्तार

  • पुलिस गिरफ्त में भी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को भुगतने की धमकी

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आतंक का पर्याय बने 108 के चालक ने गुरुवार की रात अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाते हुए अस्पताल कर्मचारियों को न सिर्फ धमकाया बल्कि गाली-गलौंच की और मारपीट पर उतारू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को काबू करके हवालात में डाल दिया। यही नहीं हवालात में भी चालक ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को मुकदमा वापस नहीं लेने पर भुगतने तक की धमकी दे डाली।

इस संबंध में प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर 108 एंबुलेंस के चालक की लगातार लापरवाही मिलने की रिपोर्ट के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.अमर सिंह की ओर से थाने पर दी गई तहरीर में बताया गया कि 108 एंबुलेंस पर तैनात चालक रोहित कुमार आए दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब पीकर उत्पात मचाता रहता है।यही नहीं आए दिन अस्पताल में स्टाफ के साथ गाली-गलौंच कर मारपीट पर उतारू हो जाता है तथा मारने तक की धमकी देता है। इसे लेकर अस्पताल में आतंक बना हुआ है और उसके सामने आने से कर्मचारी सहमे रहते हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार की रात फिर रोहित कुमार ने सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उत्पात मचाया बल्कि वहां तैनात कर्मचारियों को उसने मारने तक की धमकी दी और गाली-गलौज की। डरे सहमे कर्मचारियों ने उसके उत्पाद को देखते हुए कक्ष के गेट बंद कर लिए और तत्काल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उत्पात मचा रहे आरोपी रोहित को काबू किया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने चालक का डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

108 एंबुलेंस के जिला इंचार्ज प्रोमिला त्यागी का कहना है कि 108 के चालक रोहित शर्मा कि आए दिन शिकायत मिलने के चलते उसे 4 दिन पहले ही बर्खास्त कर दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.