- तहसील ऊन में प्रशासन की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: शुक्रवार को तहसील सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने निर्धन व बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि सरकार गरीब व निर्धन लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसमें खाद्यान्न वितरण, आवास योजना, उज्जवला गैस योजना आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पहले अपने क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब थी। ऊन से चौसाना, चौसाना से बिडोली मार्ग समेत करीब एक दर्जन मार्गों का जीर्णाेद्धार किया गया। जिले में हाईवे का निर्माण किया गया। उन्होंने कंबल वितरण के बाद जन समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा ने बताया कि 1000 कंबल वितरण हेतु आए हैं जिनका वितरण किया गया है।
कार्यक्रम में तहसीलदार भोपाल सिंह, नायब तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा, भाजपा जिला महासचिव भाजपा निविश कुमार, बंटी तोमर, कुलदीप, गौरव, सुशील आदि शामिल रहे।

