- मंडावर थाना क्षेत्र के डैबलगढ़ गांव का मामला
- रोडवेज के पास महिला का रो-रो कर बुरा हाल
मुख्य संवाददाता |
बिजनौर: जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव डैबलगढ़ में शराब पीने का आदी एक दादा अपने की पौते का कातिल बन गया। पुत्र वधु को डंडा मारते वक्त डंडा उसके नवजात पोते को लग गया और उसकी मौत हो गई। उधर बिजनौर रोडवेज के नजदीक पीड़ित महिला का रो-रो कर बुरा हाल है।
बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव डैबलगढ़ निवासी इलमचंद नशे का आदी हैं। वह आए दिन शराब पीकर लोगों से मारपीट करता रहता है। शुक्रवार को दिलावर की पत्नी मनीषा का किसी मामले को लेकर अपनी नंद भूरिया से विवाद हो गया। भूरिया ने इसकी शिकायत अपने पिता ने इलमचंद से की।
नशे का आदी इलमचंद इस दौरान नाराज होकर एक डंडे से मनीषा को मारने पहुंचा। डंडा महिला मनीषा कीगोद में मौजूद दो महीने के नवजात को लग गया। इसके बाद नवजात को तुरंत इलाज के लिए बिजनौर ले जाया गया। जहां पर रोडवेज के नजदीक एक अस्पताल में डाक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।
नवजात की मौत से महिला व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक नवजात बच्चे के मामा नितिन ने बताया कि इलमचंद नशे का आदी है। इलमचंद के डंडा मारने से ही बच्चे की मौत हुई। उधर, पुलिस आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

