Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र में ‘ओमिक्रॉन’ के बढ़ते कदम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 41 हो गई है। पहले की तरह सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्र ने राज्यों से जांच में तेजी लाने के लिए भी कहा है।

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से पहली मौत

ब्रिटेन के पश्चिम लंदन में पैडिंगटन के पास, एक वैक्सिनेशन क्लिनिक के दौरे पर गए बोरिस जॉनसन ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के दो और नए मामले तो गुजरात में एक मामले

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट से दो और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये दोनों दुबई से लौटे हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटे एक व्यक्ति में भी ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 41 हो गई।

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 41 हो गई है। जिनमें महाराष्ट्र में (20), राजस्थान (9), कर्नाटक (3), गुजरात (4), केरल (1), आंध्र प्रदेश (1), दिल्ली (2) और चंडीगढ़ में (1) है।

भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या अब तेजी से बढ़ने लगी है। पहले की तरह सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य राजस्थान है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्र ने राज्यों से जांच में तेजी लाने के लिए भी कहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img