Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

हाजी इकबाल का बेटा अलीशान दिल्ली से गिरफ्तार

  • गैंगस्टर समेत अन्य मुकदमों में वांछित था अलीशान 

वरिष्ठ संवाददाता  |

सहारनपुर:  खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और परिजनों पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। हाजी इकबाल के साथ उसके परिवारीजनों, सगे-संबंधियों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। गैंगस्टर सहित अन्य मुकदमों में वांछित हाजी इकबाल के बेटे अलीशान को पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली के लाजपत नगर के बंगले से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली से गिरफ्तार कर अलीशान को थाना बेहट लाया गया।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

बता दें कि खनन माफिया हाजी इकबाल का सितारा बसपा सरकार में इतना बुलंद था कि बड़े-बड़े अफसर वहां हाजिरी लगाते थे। लेकिन, भाजपा सरकार आने पर हाजी की उल्टी गिनती शुरू हो गई। काली कमाई से जो किला हाजी ने खड़ा किया था, वह ढहने लग गया है।

सीबीआई, एनजीटी, ईडी समेत कई और एजेंसियों ने हाजी पर शिकंजा कसा है। मनी लांड्रिंग समेत कई केस हाजी और उसके परिजनों पर दर्ज हैं। फिलहाल, सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर और शिकंजा कस दिया है। जांच के लिए एसआईटी टीम का उन्होंने गठन किया था।

एसआईटी की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। जांच में हाजी इकबाल के नौकर नसीम के नाम अरबों रुपए की संपत्ति दर्ज थी। हालांकि, जिला प्रशासन अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया है। जांच के बाद से हाजी इकबाल का परिवार अंडरग्राउंड चल रहा था। तभी से सर्विलांस टीम के रडार पर पूरा परिवार था।

सर्विलांस टीम को हाजी इकबाल के बेटे अलीशान की लोकेशन दिल्ली के लाजपत नगर में मिली थी। पुलिस ने दिल्ली में आलीशान कोठी में दबिश दी और अलीशान को वहां से गिरफ्तार कर लिया। थाना बेहट पुलिस और सर्विलांस की टीम दिल्ली के लाजपत नगर पहुंची थी।

बंगले में घुसने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को देखकर अलीशान ने भागने का प्रयास कर किया, लेकिन असफल होने पर बंगले में एक गुप्त स्थान पर छुप गया था। पुलिस अलीशान को गिरफ्तार कर थाना बेहट लेकर आ गई। बता देें कि गैंगस्टर के मुकदमे में हाजी इकबाल और उनके बेटों सहित पूर्व ब्लॉक प्रमुख लईक अहमद, मुंशी नसीम नामजद हैं।

पुलिस राव लईक और नसीम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, राव लईक को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। बता दें कि करोड़ों की संपत्ति का मालिक पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का मुंशी नसीम अपनी पत्नी और पुत्रवधू के नाम से राशन कार्ड बनवाकर गरीबों को मिलने वाला सरकारी राशन भी ले रहा था।

एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि हाजी इकबाल सहित चार लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें उसके बेटों सहित सहयोगियों का नाम था। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को उसके बेटे अलीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक में भीषण आग, 5 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना...

Sports: यूसुफ पठान के ससुर सहित 3 लोगों पर हिंसा का आरोप, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुंबई के भायखला इलाके में...

उधमपुर हादसा: 42 सीटर बस में 85 सवार, लालच ने ली 21 जानें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उधमपुर जिले के रामनगर-उधमपुर मार्ग...

Aneet Padda: ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन, फैंस संग साझा की भावुक यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Share Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में जोरदार उछाल, निफ्टी 24,450 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img