Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

किसान के घर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने डाली डकैती

  • परिवार को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर लाखों रुपये का माल लूट कर ले गये बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

ख़तौली: विगत रात्रि आधा दर्जन बदमाशों ने रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में किसान के घर धावा बोलकर परिवार को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाशों ने किसान के घर मे तीन घण्टे तक जमकर तांडव मचाया। इस दौरान बदमाश किसान के घर से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गये।

घटना के बाद गांव में पहुचीं रतनपुरी पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के बाद बदमाशों की जंगलो में काम्बिंग की मगर पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नही मिला था। पीड़ित किसान ने रतनपुरी थाने पहुचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी है। डकैती की घटना से किसान का परिवार दहशत में हैं। और गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ था।

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी किसान मुबारिक पुत्र मोबिन मंगलवार की रात्रि परिवार के साथ घर मे सो रहा था। इस दौरान आधा दर्जन नकाब पॉश हथियार बंद बदमाशों ने किसान मुबारिक के घर पर धावा बोल दिया। जिसके बाद बदमाशों ने घर मे घुसते ही किसान कि पत्नी और उसके परिजनों को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और चादर से उनके हाथ पैर बांध दिये।

इस दौरान शोर शराबे की आवाज सुनकर मुबारिक की आँख खुलने पर बदमाशों ने उसे भी अपने कब्जे में लेकर मारपीट करने के बाद परिवार के साथ कमरे में बंधक बना दिया। इस दौरान नकाबपोश बदमाशों ने किसान के घर मे तीन घण्टे तक रुककर जमकर तांडव मचाया बदमाशों ने घर के कमरे रखी अलमारी से लाखों रुपये के सोने चांदी की जेवरात तथा पचास हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गये।

उधर किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ित किसान मुबारिक ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पीड़ित किसान से मामले की जानकारी कर रतनपुरी पुलिस को घटना की सूचना दी, डकैती की वारदात से रतनपुरी पुलिस की भी सांसे फूल गयी।

मौके पर एसओ पंकज राय भारी पुलिस बल के साथ पहुचें और घटना स्थल की जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगलो में बदमाशों की घण्टो काम्बिंग की मगर पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नही मिला। घटना के बाद किसान मुबारिक का परिवार दहशत में हैं।

ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ था। पीड़ित किसान ने रतनपुरी पुलिस को घटना की तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस बदमाशों की गहनता से तलाश में जुटी है। रतनपुरी एसओ पंकज राय ने बताया कि गांव भनवाड़ा में नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों की गहनता से तलाश की जा रही है। बहुत जल्द पुलिस बदमाशों को दबोचकर जेल भेजेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img