Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

Haq: रिलीज से पहले विवादों में ‘हक’, शाह बानो की बेटी ने इमरान-यामी की फिल्म पर भेजा नोटिस

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘हक’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म मशहूर शाह बानो केस पर आधारित है। इसी को लेकर शाह बानो की बेटी सिद्दीका बेगम ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। सिद्दीका बेगम का आरोप है कि फिल्म में बिना अनुमति उनके परिवार की कहानी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उनकी मां की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने निर्माताओं से फिल्म के प्रचार और रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

क्या है नोटिस में?

नोटिस के मुताबिक सिद्दीका बेगम ने इल्जाम लगाया है कि दिवंगत शाह बानो बेगम की निजी जिंदगी को उनके कानूनी उत्तराधिकारियों की इजाजत के बिना दिखाया जा रहा है। कानूनी नोटिस निर्देशक सुपर्ण वर्मा, निर्माता जंगली पिक्चर्स और बावेजा स्टूडियोज के साथ सीबीएफसी को भेजा गया है।

फिल्म केस पर आधारित है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘हक’ 1985 के सुप्रीम कोर्ट के मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम केस पर आधारित है। यह केस महिला अधिकारों और उनके भरण-पोषण कानूनों से संबंधित है। इस केस को मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई में मील का पत्थर माना जाता है।

फिल्म के बारे में

सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम के अलावा वर्तिका सिंह, दानिश हुसैन, शीबा चड्ढा और असीम हत्तंगडी अहम किरदारों में हैं। जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता विनीत जैन, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता और हरमन बावेजा हैं। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img