Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मॉर्निंग वॉक पर निकले पंचायत सेक्रेटरी की हार्टअटैक मौत, कोहराम

  • ग्राम मिलक भज्जावाला के पास मेन रोड पर नहर के पास हुई मृत्यु 
  • घटना से परिजनों में मचा कोहराम, ब्लॉक कर्मियों में दौडी शोक की लहर

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्राम पंचायत सेक्रेटरी विनेश यादव की आज सुबह सवेरे मिलक भज्जावाला मार्ग स्थित नहर के पास हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बेहोशी की हालत में उन्हें को इलाज के लिए लेकर सीएससी पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मुंडा खेड़ी निवासी लगभग 50 वर्षीय विनेश कुमार यादव पुत्र महावीर सिंह अल्हैपुर ब्लॉक में पंचायत सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे। वर्तमान में विनेेश यादव रानी बाग कॉलोनी में रहते थे। प्रतिदिन की भांति मंगलवार की प्रातः वह मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले।

19 13
दिनेश यादव की फाइल फोटो।

ग्राम मिलक भज्जावाला मार्ग स्थित नहर के पास मेन सड़क पर दौडते हुए अचानक गिर पडेे़ और उनकी मृत्यु हो गयी है। राहगीरों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देख सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बेहोशी की हालत में दिनेश यादव को इलाज के लिए लेकर सीएससी पहुंची, जहां पर चिकित्सकोंं ने परीक्षण के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचन परिजनों को दी।

20 13

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक मधुर भाषी एवं अच्छे स्वभाव के धनी थे। उनके निधन का समाचार पाकर अल्हैपुर ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित ग्राम प्रधानों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन केेे  सीएचसी पहुंच गए।

अस्पताल में लोगों का हुजूम उड़ गया। परिजनों का कहना है प्रतिदिन दिन नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। उधर, कोतवाली केे प्रभारी नेे बताया कि पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img