Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग- दूल्हे के जीजा की मौत, भांजा गंभीर

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: शादी विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद कारतूस फोड़ने के मामले थम नहीं रहे हैं। गांव में घुड़चढ़ी के दौरान तमंचे से रिश्तेदार द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में चली गोली की चपेट में आकर दूल्हे के बहनोई की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए 3 वर्षीय भांजे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूल्हे के बहनोई की मौत और भांजे के घायल हो जाने से शादी वाले घर में मातम पसर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बडसू में राशन डीलर रविंद्र के पुत्र अभिषेक की घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चढ़ी के बाद अभिषेक की बारात जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के कटैडी गांव में जानी थी। घुड़चढ़ी में रिश्तेदार एवं यार दोस्त बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए मंदिर की तरफ बढ़ रहे थे।

इस दौरान एक युवक तमंचे से हर्ष फायरिंग करता हुआ दूल्हे की घुड़चढ़ी के साथ साथ चल रहा था। घुडचढी में दूल्हे की बहन का पति सहारनपुर के गांव आदमपुर निवासी सोनू भी अपनी 3 वर्षीय बेटे के साथ शामिल था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में चली एक गोली सोनू के पेट में जा लगी, जबकि उसकी गोद में 3 वर्षीय पुत्र भोला के माथे और घुटने पर गोली के छर्रे लगने से वह भी घायल हो गया। दो लोगों को एक साथ गोली लगते ही मौके पर बुरी तरह से चीख पुकार मच गई।

आसपास के लोग भाग दौड़कर मौके पर जमा हो गए। घुड़चढ़ी में गोली लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल हुए बालक एवं दूल्हे के जीजा को इलाज के लिए खतौली स्थित सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से घायल पिता-पुत्र को परिवार के लोग मोदीपुरम एवं खतौली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। मोदीपुरम के अस्पताल में सोनू की मौत हो गई। इससे विवाह की खुशियां थोड़ी ही देर में मातम में तब्दील हो गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img